11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, नागपुर कार्यालय में 2 बार आया फोन

Nitin Gadkari Threat Call: नितिन गडकरी के ऑफिस स्टाफ ने तुरंत इस कॉल की जानकारी पुलिस को दी। हालांकि फोन करने वाले ने खुद के जयेश कांथा होने का दावा किया, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमकी देने वाला कौन है।

1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Mar 21, 2023

Nitin Gadkari again received threat call

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को फिर मिली धमकी

Nitin Gadkari Threat Call in Nagpur Office: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। नागपुर स्थित गडकरी के संपर्क कार्यालय को मंगलवार को दो धमकीभरे फोन कॉल आये है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले जनवरी महीने में भी बीजेपी के वरिष्ठ नेता गडकरी को धमकी भरे फोन आये थे।

मिली जानकारी के मुताबिक, नितिन गडकरी के नागपुर में ऑरेंज सिटी अस्पताल के सामने जनसंपर्क कार्यालय में आज सुबह दो फोन आए। हैरानी की बात यह है कि एक बार फिर जयेश कांथा उर्फ जयेश पुजारी नाम के अपराधी के नाम से धमकीभरे कॉल आए हैं। पिछली बार 14 जनवरी को भी गडकरी के कार्यालय में बेलगाम जेल जयेश पुजारी के नाम से धमकी भरा फोन किया गया था। यह भी पढ़े-केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी, दाऊद के नाम पर मांगे 100 करोड़ रुपये

गडकरी के ऑफिस स्टाफ ने तुरंत इस कॉल की जानकारी पुलिस को दी। हालांकि फोन करने वाले ने खुद के जयेश कांथा होने का दावा किया, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमकी देने वाला कौन है और उसने कहां से फोन किया था। लेकिन आज फिर एक ही अपराधी के नाम से फिर धमकी भरे कॉल ने सनसनी मचा दी है। फ़िलहाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में मामले की जांच चल रही है।

इससे पहले नागपुर पुलिस की साइबर शाखा ने सोशल मीडिया पर नितिन गडकरी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां पोस्ट करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान दत्तात्रेय जोशी के तौर पर हुई है। आरोप है कि दत्तात्रेय ने व्हाट्सऐप पर गडकरी के संबंध में आपत्तिजनक पोस्ट किया।