22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई कॉन्सर्ट में ड्रग्स ओवरडोज से छात्रों की मौत मामले में स्टूडेंट्स निकले सप्लायर!

इस मामले में पुलिस अभी तक दस से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। सप्लाइ में MBA के छात्रों की संलिप्तता आई है।

2 min read
Google source verification
Crime

प्रतीकात्मक फोटो ( स्रोत ChatGPT )

UP Mumbai गोरेगांव स्थित नेस्को एग्जिबिशन सेंटर में 11 अप्रैल 2026 को आयोजित एक कॉन्सर्ट में ड्रग्स ओवरडोज से दो छात्रों की मौत और एक अन्य के गंभीर रूप से बीमार होने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस प्रकरण में अब तक दस से अधिक लोगों को गिरफ्तार किए जाने की मीडिया रिपोर्ट आ रही हैं। इससे भी अधिक हैरान कर देने वाली बात ये है कि जिन लोगों को अभी तक गिरफ्तार किया गया है उनमें मैनेजमेंट के छात्र और ड्रग्स सप्लाई करने वाले आरोपी शामिल हैं।

एमबीए छात्रों पर सप्लाई का आरोप

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में एमबीए के छात्र भी शामिल हैं। इन पर आरोप है ये लोग कथित तौर पर MDMA ( एक्स्टसी ) की गोलियां सप्लाई कर रहे थे। इस मामले में पुलिस ने अभी तक शुभ अग्रवाल, विनीत गेरेलानी और प्रतीक पांडे को हिरासत में लिया है। इनके बारे में पता करने पर जानकारी मिली है कि ये सभी प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थानों से जुड़े हुए हैं।

तकनीकी जांच से खुला नेटवर्क

घटना के बाद मृतक छात्रों के दोस्तों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने शुरुआती गिरफ्तारी की थी। इसके बाद जांच का दायरा बढ़ा तो पुलिस ने स्नैपचैट मैसेज वाट्सएप ग्रुप्स के और यूपीआई ट्रांजेक्शन की मदद से ड्रग्स नेटवर्क में सेंध लगाई। इस तरह पुलिस इस गैंग के अन्य आरोपियों तक पहुंच सकी।

फरार सप्लायर की तलाश ( UP Mumbai )

ड्रग्स सप्लाई चेन में आयुष साहित्य को मुख्य सप्लायर माना जा रहा है। आयुष इस घटना के बाद से फरार है। इसके सहयोगी आनंद पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा विनीत गेरेलानी पर भी ड्रग तस्करी में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोप है। पुलिस अब इन सभी तथ्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।

सुरक्षा में लापरवाही भी आई सामने

पुलिस की अब तक की जांच में यह भी सामने आया है कि कॉन्सर्ट की सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही बरती गई। एक सुरक्षा गार्ड प्रदीप गुप्ता को भी हिरासत में लिया गया है। आरोप है कि उसने केवल एक हजार रुपये की रिश्वत लेकर ड्रग पेडलर्स को बिना टिकट कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करने दिया। इस पर भी अब जांच चल रही है।

दो छात्रों की दर्दनाक मौत ( UP Mumbai )

इस घटना में MDMA ड्रग के ओवरडोज के कारण 24 वर्षीय छात्रा और 28 वर्षीय छात्र की मौत हो गई थी। दोनों ही एमबीए के छात्र थे और कॉन्सर्ट में शामिल होने पहुंचे थे। इन्होंने ओवरडोज ले ली थी।

ड्रग्स कार्टेल की गहराई से जांच

अब इस मामले में पुलिस पूरे ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क ( कार्टेल ) की गहन जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इतने बड़े आयोजन में ड्रग्स कैसे पहुंची और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।