
अमित शाह के काफिले के लिए मुंबई में एम्बुलेंस को रोका गया
Amit Shah Viral Video: महाराष्ट्र में जारी सियासी संग्राम थमने का नाम नहीं ले रहा है। इन सब के बीच गृहमंत्री अमित शाह रविवार को दो दिवसीय मुंबई के दौरे पर आए थे। उन्होंने सबसे पहले लालबागचा राजा के दर्शन किये और फिर बीएमसी चुनाव के मद्देनजर भाजपा नेताओं के साथ बैठक भी की। अमित शाह के मुंबई दौरे के मद्देनजर कई जगहों पर ट्रैफिक को डाइवर्ट भी किया गया था। लेकिन एक ऐसा वीडियो सामने आया है। जिसके बाद कई सारे सवाल उठ रहे हैं। हालांकि मुंबई पुलिस की तरफ से इसे लेकर बयान भी सामने आया है।
ज्ञात हो कि वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार गृहमंत्री अमित शाह के काफिले के कारण एक जगह एम्बुलेंस को रोका गया। इस पूरे वाकये का वीडियो भी सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने भी इस वायरल वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि एक जगह ट्रैफिक जाम है और उसमें एक एम्बुलेंस भी है। इसके बाद लगातार गाडियां जा रहा है। वीडियो में एम्बुलेंस का सायरन भी सुना जा सकता है। साथ ही पुलिस के गाड़ियों की भी आवाज सुनाई पड़ रही है। इस वीडियो को ट्विटर पर अपलोड करते हुए कई लोगों ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस की आलोचना की।
सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल यह भी उठाया गया कि एंबुलेंस को क्यों रोका गया और गृहमंत्री के काफिले को जाने दिया गया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो अंधेरी ईस्ट के मरोल का है। केंद्रीय गृहमंत्री का काफिला निकलने ही वाला था, इसलिए इस जगह पर यातायात को रोक दिया गया था। जहां एंबुलेंस भी मौजूद थी।
पुलिस ने कहा कि इस एम्बुलेंस में कोई मरीज नहीं था। तकनीकी खराबी के कारण एंबुलेंस का सायरन बंद नहीं गया था। इसलिए वायरल वीडियो में देखा गया है कि एंबुलेंस का सायरन बज रहा है। पुलिस ने यह भी कहा कि एम्बुलेंस चालक का बयान भी जल्द दर्ज किया जाएगा।
Published on:
07 Sept 2022 02:00 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
