26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई में वोडाफोन आइडिया का नेटवर्क हुआ डाउन, कई यूजर्स की कॉलिंग और इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह ठप

Vodafone Idea Network Down in Mumbai: करीब दो घंटे से वोडाफोन आइडिया के यूजर्स नेटवर्क संबंधित दिक्कतों का सामना कर रहे है। जबकि कई सेवाओं के बाधित होने की जानकारी सोशल मीडिया पर भी दे रहे है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Feb 03, 2023

vi_network_issue_in_mumbai_1.jpg

मुंबई में वोडाफोन-आइडिया के यूजर्स को हो रही नेटवर्क की समस्या

Vodafone Idea VI Network Issue in Mumbai: मुंबई में कई जगहों पर वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea Network Down) का नेटवर्क डाउन होने की खबर है है। बताया जा रहा है कि दो घंटे से अधिक समय से वीआई (Vodafone Idea) का सर्वर डाउन है। इस वजह से कई यूजर्स की कॉलिंग (Vodafone Idea Calling Service) और इंटरनेट सेवा (VI Internet Service) पूरी तरह से बंद हो गई है।

करीब दो घंटे से वोडाफोन आइडिया के यूजर्स नेटवर्क संबंधित दिक्कतों का सामना कर रहे है। जबकि कई सेवाओं के बाधित होने की जानकारी सोशल मीडिया पर भी दे रहे है। कई यूजर्स ने अपनी परेशानी ट्विटर पर भी साझा की है।

करीब दो घंटे से वोडाफोन आइडिया के यूजर्स नेटवर्क संबंधित दिक्कतों का सामना कर रहे है। जबकि कई सेवाओं के बाधित होने की जानकारी सोशल मीडिया पर भी दे रहे है। कई यूजर्स ने अपनी परेशानी ट्विटर पर भी साझा की है।

कथित तौर पर मुंबई के प्रभादेवी (Prabhadevi) इलाके में वीआई (VI) का एक प्रमुख फाइबर क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसकी वजह से यह आउटेज हुई है। शिकायतों का जवाब देते हुए, वीआई कस्टमर केयर ने कहा कि उनके इंजीनियर इस समस्या को सुधारने पर लगातार काम कर रहे हैं।

वोडाफोन आइडिया यूजर्स ने सोशल मीडिया पर कुछ इस तरह जाहिर की अपनी नाराजगी-

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पिछले कुछ दिनों से देशभर में वीआई का नेटवर्क स्लो हो गया है। जबकि शुक्रवार को मुंबई शहर में वीआई की सेवाओं में बड़ा व्यवधान आया है। खासकर वीआई यूजर्स की शिकायतें आ रही हैं कि सुबह से ही इंटरनेट सेवा सही नहीं चल रही है। साथ ही कई यूजर्स को कॉलिंग सर्विस में भी दिक्कत हो रही है।