15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra: मुझे माफ करना.. आर्थिक तंगी से परेशान पिता ने 2 बच्चों को जहर देकर मारा, फिर किया सुसाइड

Wardha News: सुसाइड नोट में कांबले ने अपनी पत्नी से माफी मांगी। उसने आर्थिक तंगी के कारण अपने बच्चों को जहर देने की बात भी कबूल की है। साथ ही पुलिस से अनुरोध किया कि उनकी मौत की जांच के दौरान उनके पड़ोसियों को परेशान न किया जाए।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Sep 04, 2022

Satara Patan police.jpg

सतारा में घर में मिले 4 शव, आत्महत्या या हत्या?

Maharashtra Wardha News: महाराष्ट्र के वर्धा जिले (Wardha News) से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां कोरोना वायरस महामारी की वजह से एक हसता-खेलता परिवार आर्थिक तंगी की चपेट में आ गया और अब पूरी तरह से तबाह हो गया है। पुलिस ने शनिवार को जिले के सकारा गांव (Sakara Village) से संजय कांबले का शव बरामद किया है। आरोप है कि संजय ने अपनी जान देने से पहले अपने दो बच्चों को जहर देकर मारा फिर सुसाइड कर लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक संजय कांबले के दो बच्चों का शव शुक्रवार को वरोरा तहसील (Warora Tehsil) के बोअर्डा गांव (Boarda Village) के घर से मिला था। तब से ही पुलिस कांबले की तलाश कर रही थी। आर्थिक तंगी के कारण कांबले की पत्नी प्रणिता ने वरोरा (Warora) के एक निजी फार्मेसी कॉलेज में लैब अटेंडेंट की नौकरी कर ली। यह भी पढ़े-Maharashtra Train Accident: सोलापुर में पटरी से उतरी मालगाड़ी, ट्रैक छोड़कर खेत में जा घुसा इंजन, कोई हताहत नहीं

पुलिस ने दावा किया कि कांबले ने शुक्रवार दोपहर में अपने बेटे अश्मित (8) और बेटी मिस्टी (3) को घर में जहर देकर छोड़ दिया। और फिर खुद वहां से चला गया। वरोरा पुलिस (Warora Police) को कांबले का शव शनिवार को वर्धा जिले में उनके गृह नगर सकारा के पास सड़क के किनारे मिला।

अधिकारियों ने एक सुसाइड नोट बरामद किया जिसमें कांबले ने अपनी पत्नी प्रणिता से माफी मांगी। उसने आर्थिक तंगी के कारण अपने बच्चों को जहर देने की बात भी कबूल की है। साथ ही पुलिस से अनुरोध किया कि उनकी मौत की जांच के दौरान उनके पड़ोसियों को परेशान न किया जाए।

पुलिस ने दावा किया कि मृतक किसी मानसिक बीमारी से पीड़ित था। पुलिस को संदेह है कि कांबले ने भी वही जहर खाया था जो उसने अपने बच्चों को दिया था।