18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कौन है IPS अधिकारी देवेन भारती? जिनके लिए महाराष्ट्र सरकार ने बना दी स्पेशल कमिश्नर की नई पोस्ट

Deven Bharti: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी देवेन भारती को मुंबई का विशेष पुलिस आयुक्त (कमिश्नर) नियुक्त किया गया है। 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी देवेन भारती महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का पसंदीदा अधिकारी माना जाता हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jan 04, 2023

ips_officer_deven_bharti.jpg

IPS अधिकारी देवेन भारती बने मुंबई पुलिस के स्पेशल कमिश्नर

IPS Officer Deven Bharti Appointed Special Commissioner of Mumbai Police: महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी देवेन भारती को मुंबई का विशेष पुलिस आयुक्त (कमिश्नर) नियुक्त किया है। वर्ष 1994 बैच के अधिकारी भारती इससे पहले महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा निगम के संयुक्त प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत थे। दिलचस्प बात यह है कि राज्य सरकार द्वारा पहली बार मुंबई पुलिस आयुक्त का विशेष पद (Special Mumbai Police Commissioner) बनाया गया है। अब तक मुंबई पुलिस में स्पेशल कमिश्नर जैसा कोई पद नहीं था।

आईपीएस अधिकारी देवेन भारती को पहले जॉइंट पुलिस कमिश्नर (कानून और व्यवस्था), जॉइंट सीपी, ईओडब्ल्यू (EOW) और अतिरिक्त सीपी क्राइम ब्रांच के तौर पर मुंबई में काम करने का अनुभव है। वह महाराष्ट्र एटीएस (Maharashtra ATS) के प्रमुख भी रह चुके है। यह भी पढ़े-


फडणवीस सरकार में अहम जिम्मेदारी

वहीँ, भारती महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का पसंदीदा अधिकारी माना जाता हैं। 2014 से 2019 की अवधि में जब देवेंद्र फडणवीस राज्य के मुख्यमंत्री थे, तब भारती को कई महत्वपूर्ण पदों की कमान मिली थी। फडणवीस सरकार ने शुरू में उन्हें जॉइंट पुलिस कमिश्नर (कानून और व्यवस्था) के पद पर नियुक्त किया। बाद में देवेन भारती को अतिरिक्त डीजीपी के रूप में पदोन्नत कर आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) का मुखिया बनाया गया।


एमवीए सरकार में बदला रुतबा!

महाविकास अघाड़ी सरकार (MVA) के दौरान देवेन भारती को महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा निगम (Maharashtra State Security Corporation) के संयुक्त प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था। हालांकि शिंदे-फडणवीस सरकार ने 13 दिसंबर को उनकी जगह संयुक्त आयुक्त (यातायात) राजवर्धन (Rajvardhan) को नियुक्त कर दिया था।

हाई-प्रोफाइल मामलों की कर चुके है जांच

भारती मुंबई के कुछ हाई-प्रोफाइल मामलों सहित शहर के कुछ शीर्ष जांचों का भी हिस्सा रह चुके है। वह उस जांच टीम का भी हिस्सा थे जिसने 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों, वरिष्ठ पत्रकार जेडे हत्याकांड (J Dey) की हत्या की जांच की थी।

वह उन अधिकारियों में से एक थे जिन पर महाराष्ट्र सरकार ने 26/11 हमले के आतंकी अजमल कसाब (Ajmal Qasab) को फांसी पर लटकाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। भारती को राज्य में आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन (Indian Mujahideen) की कमर तोड़ने के लिए भी जाना जाता है।