15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

काला जादू के बहाने बुलाया, फिर किया रेप! बाबाजान के खिलाफ एक और महिला ने दर्ज कराया केस

Maharashtra Rape Crime : आरोपी ने एक महिला को बुरी आत्माओं से मुक्त कराने का वादा करके उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Oct 13, 2025

maharashtra rape Black magic

बाबाजान पर एक और महिला से रेप का आरोप (AI Image)

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक महिला के साथ झाड़-फूंक के बहाने दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी काला जादू (Black Magic) करने का दावा करता है और उसका नाम अब्दुर रशीद उर्फ ​​बाबाजान (40) है। उसने पीड़ित महिला को विश्वास में लिया और दावा किया कि वह उसे बुरी आत्माओं से मुक्ति दिला सकता है। इसी बहाने उसने महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

खालापुर पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान अब्दुर रशीद उर्फ बाबाजान (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बाबाजान खुद को काला जादू करने वाला बताता है और इसी ढोंग के जरिये उसने महिला को अपने जाल में फंसा लिया। बाबाजान ने पीड़िता से कहा कि वह कुछ अनुष्ठानों और आध्यात्मिक उपचारों के जरिये उसे बुरी आत्माओं से छुटकारा दिलाएगा।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों में बाबाजान के खिलाफ यह दूसरा मामला है। इससे पहले भी मुंबई के सांताक्रूज थाने में उसके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और काला जादू अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

पिछले हफ्ते ही मुंबई के निर्मल नगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ बलात्कार का मामला सामने आया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने बांद्रा के एक सार्वजनिक शौचालय में लड़की से कथित तौर पर रेप किया और फरार हो गया था।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और मौके पर लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपी की पहचान की और वारदात के कुछ घंटे बाद ही उसे दबोच लिया। फिलाहल आरोपी पुलिस कस्टडी में है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।