
सांताक्रूज इलाके में एक 26 साल की महिला को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने अपने प्रेमी की हत्या कर दी। एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक 43 वर्षीय तिलकराज राजपूत महिला को जबरन संबंध बनाने के लिए विवश करता था। साथ ही वह उसे ब्लैकमेल भी कर रहा था।
पुलिस ने बताया कि तिलकराज की लाश काले रंग की एसयूवी से बरामद हुई है। पुलिस तिलकराज को फौरन अस्पताल लेकर गई। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार तिलकराज की हत्या के लिए महिला ने दो और लोगों के साथ साजिश रची।
पुलिस ने सोमवार सुबह उसे पकड़ लिया। इसके लिए पुलिस ने उसका फोन ट्रेस किया। महिला ने बताया कि उसके पति को इस घटना की जानकारी न हो इसलिए तिलकराज की हत्या कर दी। महिला के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे 3 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में रखा जाएगा।
Published on:
01 Sept 2016 10:40 am
