
मुंबई मेट्रो स्टेशन पर बड़ा हादसा
Mumbai Chakala News: मुंबई मेट्रो (Mumbai Metro) के एक स्टेशन पर हुए भयावह हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। यह घटना 21 अक्टूबर को चकाला स्टेशन (Chakala Station) की बताई जा रही है। जहां एक महिला की ड्रेस मुंबई मेट्रो वन ट्रेन के दरवाजों में फंस गई और वह प्लेटफॉर्म के अंत तक मेट्रो के साथ घसीटती रही। हालांकि इस दौरान कुछ लोगों ने महिला को बचाने की कोशिश की लेकिन वे सफल नहीं हुए।
जानकारी के मुताबिक, चकाला मेट्रो स्टेशन पर शाम 4.10 बजे यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि अब ठीक होने के बाद पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है। यह पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। यह भी पढ़े-‘मुंबई में 31 दिसंबर को होगा सीरियल ब्लास्ट’, पुलिस को फिर आया धमकी भरा कॉल
वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला की ड्रेस मेट्रो कोच के दरवाजों के बीच फंस गई, हालांकि वह खुद को बचाने की कोशिश भी करती है। लेकिन कुछ फायदा नहीं होता और इस बीच मेट्रो स्टेशन से चल पड़ती है। तभी स्टेशन पर मौजूद कुछ यात्री महिला को बचाने की कोशिश करते है। घटना के बारे में सचेत करने के लिए एक यात्री मेट्रो के गार्ड के केबिन पर हाथ मारता दिख रहा है, वहीं एक अन्य यात्री महिला को खींचने की कोशिश करता हुआ दिखाई देता है। हालांकि, तब तक मेट्रो गति पकड़ लेती है और प्लेटफॉर्म की रेलिंग के अंत तक महिला को घसीटते हुए ले जाती है। गनीमत रही की महिला की जान बच गई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वीडियो में मेट्रो कर्मचारी महिला को स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाते हुए दिख रहे है।
इस घटना में घायल हुई महिला की पहचान गौरी साहू के तौर पर हुई है। उसे अंधेरी के सेवन हिल अस्पताल (Seven Hill Hospital) में भर्ती कराया गया था। साथ ही उनके इलाज का खर्च भी मुंबई मेट्रो वन प्रबंधन ने उठाया। इस बीच, साहू ने कथित लापरवाही और अपर्याप्त सुरक्षा उपायों के लिए मेट्रो वन के खिलाफ पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
Published on:
31 Dec 2022 08:05 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
