1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली-मुंबई से ज्यादा यहां होता है ट्रैफिक जाम! पुणे दुनिया में 7वें और भारत में दूसरे नंबर पर

World Top 10 Traffic Jam Cities: पुणे ने ट्रैफिक जाम में मुंबई और दिल्ली को पीछे छोड़ दिया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Feb 06, 2024

traffic_jam_mumbai.jpg

ट्रैफिक जाम में मुंबई से आगे पुणे

देश में ट्रैफिक की समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। सबसे बुरा हाल मुंबई-दिल्ली जैसे मेट्रो शहरों का है। इस बीच लोकेशन टेक्नोलॉजी में विशेषज्ञता रखने वाली टॉमटॉम कंपनी ने ट्रैफिक जाम पर एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट से पता चला है कि पिछले साल मुंबई और दिल्ली से ज्यादा ट्रैफिक पुणे शहर में हुआ। जबकि दुनियाभर में लंदन में 2023 में सबसे धीमा ट्रैफिक था। व्यस्त घंटों के दौरान लंदन में वाहनों की औसत स्पीड केवल 14 किमी प्रति घंटा थी।

रिपोर्ट में 55 देशों के 387 शहरों को स्टडी किया गया है। जिसमें 6 हजार लाख से अधिक कार नेविगेशन सिस्टम के डेटा का उपयोग करके यह पता लगाया गया है कि ट्रैफिक ने यात्रा के समय, ईंधन लागत और कार्बन उत्सर्जन को कैसे प्रभावित किया है। यह भी पढ़े-मुंबई दुनिया के 20 सर्वश्रेष्ठ शहरों में शामिल, घूमने और रहने के लिए बेस्ट- देखें पूरी लिस्ट

पुणे में ट्रैफिक की समस्या ने मुंबई और दिल्ली को पीछे छोड़ दिया है। एम्स्टर्डम की टॉमटॉम कंपनी के रिपोर्टों के अनुसार, पुणे दुनिया में सबसे अधिक ट्रैफिक जाम वाले शहरों में सातवें स्थान पर है। जबकि भारत का दूसरा शहर है।

टॉमटॉम कंपनी की रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 में लंदन में दुनिया में सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम रहा। इसके बाद आयरलैंड का डबलिन दूसरे और कनाडा का टोरंटो शहर तीसरे स्थान पर है। शीर्ष 10 शहरों में दो भारतीय शहर- बैंगलोर और पुणे शामिल हैं। बेंगलुरु ट्रैफिक जाम से जूझने वाला भारत का पहला और दुनिया का छठा शहर है। इस सूची में पुणे सातवें स्थान पर है।

रिपोर्ट के मुताबिक, लंदन में दस किमी की दूरी तय करने में औसतन 37 मिनट और 20 सेकंड का समय लगता है। इस शहर का ट्रैफिक कंजेशन लेवल (भीड़भाड़ स्तर) 45% है। भारत के बेंगलुरु शहर में 10 किमी की दूरी तय करने में औसतन 28 मिनट 10 सेकंड का समय लगता है। बेंगलुरु शहर में ट्रैफिक कंजेशन लेवल 63% है।

पुणे में दस किमी का सफर तय करने में 27 मिनट 50 सेकंड का समय लगता है। पुणे शहर का ट्रैफिक कंजेशन लेवल 57 प्रतिशत है। पुणे में ट्रैफिक सबसे ज्यादा सुबह और शाम के समय होती है।

दिल्ली और मुंबई का ऐसा है हाल

राजधानी दिल्ली में दस किमी जाने में 21 मिनट का समय लगता है और शहर का भीड़भाड़ स्तर 48 प्रतिशत है। जबकि रिपोर्ट में दिल्ली 44वें स्थान पर है। भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में 10 किमी की दूरी तय करने में 21 मिनट और 20 सेकंड का समय लगता है। मुंबई का ट्रैफिक कंजेशन लेवल 43 फीसदी है. टॉमटॉम की रिपोर्ट में मुंबई 54वें स्थान पर है।

सबसे अधिक ट्रैफिक जाम वाले दुनिया के शीर्ष 10 शहर-

1. लंदन (ट्रैफिक कंजेशन लेवल 45%)

2. डबलिन (66%)

3. टोरंटो (42%)

4. मिलन (45%)

5. लिमा (61%)

6. बेंगलुरु (63%)

7. पुणे (57%)

8. बुखारेस्ट (55%)

9. मनिला (46%)

10. ब्रुसेल्स (37%)

Story Loader