
Mumbai Road
बीते कुछ सालों से मुंबई गड्ढों की राजधानी बनती जा रही है। मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) और राज्य सरकार के कई दावों के बावजूद भी शहर भर की सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे साफ नजर आते हैं, जो लगातार लोगों की मौत की वजह बनते जा रहे हैं। मुंबई से सटे ठाणे-दिवा इलाके में एक बार फिर सड़क के गड्ढे जानलेवा साबित हुए हैं, जहां एक युवा बाइक सवार की जान चली गई है। बीएमसी की एक बार फिर पोल खुल गई है। बीएमसी इन गड्ढों को भरने में पूरी तरफ से नाकाम रही है।
मुंबईकरों के लिए मानसून, जलजमाव, खराब सड़कों और गड्ढों की समस्या नई नहीं है, लेकिन हैरानी होती है कि जब सरकारी तंत्र और उनकी लापरवाही कई जिंदगियों को तबाह कर देती हैं। महाराष्ट्र सरकार के नए सीएम एकनाथ शिंदे ने कुछ समय पहले सदन में अपने लोगों से वादा किया था कि अगले दो सालों के भीतर मुंबई की सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें: Mumbai News: BMC ने बच्चों को बहरेपन से बचाने के लिए शुरू की नई पहल, सरकारी हॉस्पिटलों में कराएगी जांच
बता दें कि महाराष्ट्र के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री रविंद्र चव्हाण ने मुंबई-गोवा महामार्ग का दौरा किया और सड़कों की स्थितियों का जायजा किया। भारी बारिश की वजह से अब तक राज्य भर में 120 से अधिक लोगों की मौत हुई है। सिर्फ मुंबई में बीते कुछ महीनों में सड़क के गड्ढों के चलते 9 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी।
एक नजर मुंबई ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों पर: बता दें कि बई ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2019 में 2872 घटनाएं हुई थी, जिसमें 420 लोगों की जान गई थी। वहीं, साल 2020 में 1812 घटनाएं घटी थी, इस दौरान 337 लोगों की मौत हुई। साल 2021 में 2230 मं घटनाएं हुई, जिसमें 376 लोगों ने एपीआई जान गवाई। 2022 जून तक करीब 15433 घटनाएं घटी। इस दौरान महज 6 महीनों में 154 लोगों की जान गई।
इस साल गड्ढों से इनकी गई जान
इस साल 5 जुलाई को काजू पाड़ा, घोड़बंदर रोड पर सुफियान शेख (साइकिल सवार) की गड्ढों की वजह से मौत हुई।
इस साल 16 जुलाई को मुंबई-नासिक हाईवे, खरेगांव ब्रिज पर दोपहिया वाहनों पर दो लोगों की गड्ढों की वजह से मौत हुई।
इस साल 16 जुलाई के ही दिन कल्याण-बदलापुर, खोनी में अंकित थैवा (साइकिल सवार) की मौत भी सड़क के गड्ढों की वजह से हुई।
इस साल 23 जुलाई को मुंबई-नासिक हाईवे, रजनोली पर बृजेश कुमार जायसवाल (साइकिल सवार) की मौत भी सड़क के गड्ढों की वजह से हुई।
इस साल 7 अगस्त को भिवंडी-वाड़ा रोड, नाडी नाक अशोक कबाड़ी (बाइकर) की मौत भी सड़क के गड्ढों की वजह से हुई।
इस साल 16 अगस्त को भिवंडी-वाड़ा रोड, कुडस-पालघर में सईद पठान 40 (साइकिल सवार) की हादसे में मौत हुई।
इस साल 28 अगस्त यानी कल रात 8 बजे थाने दिवा में एक स्कूटर सवार युवक का गड्ढों के कारण संतुलन बिगड़ा और वह सीधा वाटर टैंक के पहियों के नीचे आ गया जिसकी वजह से उसकी मौत हुई।
Updated on:
29 Aug 2022 07:31 pm
Published on:
29 Aug 2022 07:27 pm
