
बिहार-महाराष्ट्र में वर्षों पुराना संबंध
मुंबई
बिहार सरकार के मंत्री प्रमोद कुमार ने शुक्रवार को बीकेसी स्थित बिहार सरकार के पर्यटन सूचना केन्द्र सभागार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने इस अवसर पर बिहार की धाार्मिक पर्यटन की खूबियों को गिनाया। मंत्री ने कहा कि बिहार देश की सांस्कृतिक राजधानी है, जो जैन, सिख, बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए पुण्यनगरी है। प्रमोद कुमार ने कहा कि मुंबई भारत की आर्थिक राजधानी है, तो बिहार भारत की सांस्कृतिक राजधानी है। गया भगवान बुद्ध की ज्ञान स्थली, जहां एक बौद्ध अपने जीवन में जरूर जाता है। इसी तरह वैशाली भगवान महावीर की जन्म स्थली है, जैन समाज के लोग भी यहां एक बार जरूर जाते हैं। पटना साहेब, अजमेर शरीफ दरगाह, मनेर शरीफ दरगाह आदि जगहों पर देश भर के श्रद्धालुओं की श्रद्धा है। मुलुंड के बीजेपी विधायक सरदार तारा सिंह ने कहा बिहार और महाराष्ट्र में भाई और बहन जैसा सम्बन्ध है। पटना साहेब में गुरु गोविन्द सिंह जी की जन्मस्थली है वही नांदेड़ में उन्होंने अपना अंतिम समय व्यतीत किया। उन्होंने बिहार के पर्यटन मंत्री से पटना में जमीं की मांग की जिस पर वो खुद एक सिख विश्राम भवन बना सके।
समारोह में मौजूद रहे विभिन्न धर्म-समाज के लोग
समारोह में मुंबई के बौद्ध समाज, जैन समाज, सिख समाज एवं मुस्लिम सूफी समाज की कई गणमान्य और अग्रणी मौजूद थे। आयोजन में पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार का स्वागत बिहार सरकार के निवेश आयुक्त सह बिहार फॉउण्डेशन मुंबई के चेयरमैन रविशंकर श्रीवास्तव ने किया। भाजपा विधायक सरदार तारा सिंह का स्वागत पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने पुष्प गुच्छ एवं शाल देकर किया। उन्होंने नान्देड़ से पटना एक विमान सेवा भी शुरू करने की मांग की जिससे लोग पटना साहिब का दर्शन कर सके। इस अवसर पर बिहार फाउंडेशन मुंबई चैप्टर के चेयरमैन सहनिवेश आयुक्त रविशंकर श्रीवास्तव, सचिव अहसान हुसैन, संयोजक रणवीर, संयुक्त प्रवक्ता मनोज सिंह राजपूत, सदस्य अनवर कमाल, सुखदेव शर्मा, सलीम खान के अलावा अन्य कई लोग उपस्थित थे।
Published on:
15 Dec 2018 06:29 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
