
Mungeli Road Accident
Mungeli Road Accident : जिले में सड़क र्दुघटना हुआ है। तेज रफ्तार से आ रही बस और स्कार्पियो में जबरदस्त भिड़ंत हुई है। जिसमें जिला पंचायत सदस्य जागेश्वरी वर्मा और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव घनश्याम वर्मा घायल हो गए है। दोनों स्कार्पियो में सवार थे। र्दुघटनाग्रस्त होने से उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
हादसे में हुए गंभीर
मिली जानकारी के अनुसार, वर्मा दंपत्ती स्कार्पियो में सवार होकर पथरिया से सरगांव जा रहे थे उसी वक्त सरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बावली में सड़क दुर्घटना हो गई और वे घायल हो गए। (chhattisgarh breaking news) हादसा इतना भयानक था की वर्मा दंपत्ती बुरी तरह से फंस गए थे जिसके बाद उन्हें स्कार्पियो को काटकर निकाला गया। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई है।
गाड़ी के उड़े परखच्चे
दोनों को पहले सरगांव में प्राथमिक उपचार किया गया, उनकी हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। (cg road accident) हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं।
Published on:
16 Jun 2023 04:21 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंगेली
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
