4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकारी नौकरी वालों की तरह आपको भी मिलेगा पेंशन, करना होगा यह काम

अब सिर्फ सरकारी नौकरी ही नहीं, बल्कि प्राइवेट सेक्टर में नौकरी से भी आप रिटायरमेंट के बाद अच्छी पेंशन का इंतजाम कर सकते हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
pension

सरकारी नौकरी वालों की तरह आपको भी मिलेगा पेंशन, करना होगा यह काम

नई दिल्ली। अब सिर्फ सरकारी नौकरी ही नहीं, बल्कि प्राइवेट सेक्टर में नौकरी से भी आप रिटायरमेंट के बाद अच्छी पेंशन का इंतजाम कर सकते हैं। इसके लिए सरकार की न्यूक पेंशन सिस्टबम स्कीम (एनपीएएस) काफी लाभदायक हो सकती है। प्राइवेट नौकरी करते हुए भी आप 60 वर्ष की उम्र में मासिक पेंशन का जुगाड़ कर सकते हैं, बशर्ते इसके लिए आपको खाता खुलवाना होगा।


कैसे करना है मासिक पेंशन का इंतजाम ?

एनपीएस ज्वाइन करने पर ग्राहक को एक यूनीक परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर (प्रान) मिलता है जिसमें ग्राहक रिटायरमेंट तक योगदान करता है। रिटायरमेंट पर ग्राहक कुल जमा राशि का एक हिस्सा एकमुश्त तौर पर निकाल सकता है। बाकी राशि एक एन्यूटी में निवेश करनी होती है, जिससे रिटायरमेंट के बाद मासिक पेंशन मिलती है। ग्राहक की मृत्यु की स्थिति में संपूर्ण राशि उसके द्वारा नामित व्यक्ति को दी जाती है।

क्या है एनपीएस?

देश के तमाम बैंक एनपीएस अकाउंट की सुविधा देते हैं। इस खाते में एक साल के भीतर 6000 रुपए मेंटेन करने होते हैं। एक वित्त वर्ष के दौरान एनपीएस खाते में किया जाने वाला 2 लाख रुपए तक का निवेश आयकर की धारा 80CCD(1) और Section 80CCD(2) के अंतर्गत छूट के दायरे में आता है। एसबीआई के एनपीएस अकाउंट को 18 वर्ष से 65 वर्ष तक का कोई भी व्यक्ति खुलवा सकता है।

Read the Latest business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले business news in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर