5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश के पांच बेहतरीन म्यूचुअल फंड्स जो आपको बना देंगे करोड़पति

देश में एेसे पांच म्यूचुअल फंड हैं, जिनमें आप निवेश करते हैं तो आपको कुछ ही सालों में करोड़पति बनने से कोर्इ नहीं रोक सकता है।
2 min read
Google source verification
money

देश के पांच बेहतरीन म्यूचुअल फंड्स जो आपको बना देंगे करोड़पति

नर्इ दिल्ली। मौजूदा समय में हर कोर्इ जल्द से जल्द करोड़पति बनाा चाहता है। जिसके वह हर उस जगह की तलाश करता है जिसमें वह अपनी कम पूंजी लगाकर अधिक से अधिक मुनाफा कमाकर करोड़पति बन सके। आज हम आपको एेसे निवेश के बारे में बताना चाह रहे हैं जिससे आप महज 5000 हजार रुपए का निवेश कर करोड़ों रुपए कमा सकते हैं।

फ्रैंकलिन इंडिया प्राइमा फंड में करें निवेश
दिसंबर 1993 में शुरू हुए इस म्यूचुअल फंड ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। आंकड़ों की मानें तो पिछले 25 सालों से इस फंड का सीएजीआर 21.02 फीसदी रहा है। जबकि अप्रैल 1998 से 2018 के अप्रैल तक रिटर्न सालाना 25.11 फीसदी के हिसाब से रहा है। यानी जिसने 1 अप्रैल 1998 को इस म्यूचुअल फंड में 5,000 रुपए महीने के हिसाब से निवेश किया था वो 31 मार्च 2018 के बाद 2.38 करोड़ रुपए का मालिक हो गया होगा।

रिलायंस ग्रोथ फंड में करें निवेश
पिछले 20 साल के दौरान रिटर्न के हिसाब से इस ने भी कर्इ लोगों को करोड़पति बनाया है। इस फंड में 1 जनवरी 1999 से लगातार 5 हजार रुपए निवेश करने वाले को 01 मार्च 2018 के बाद करीब 1.70 करोड़ रुपये रिटर्न मिला होगा।

एचडीएफसी इक्विटी फंड के होंगे फायदे
एचडीएफसी का ये फंड तीसरे नंबर रहा है। पिछले 20 साल में इसका सीएजीआर 23.56 फीसदी का रहा है। अगर किसी ने इसमें 1 अप्रैल, 1998 से लगातार 5,000 रुपए महीने SIP किया होगा, तो 31 मार्च 2018 के बाद उसके खाते में 1.95 करोड़ रुपए जमा हो गए होंगे।

रिलायंस विज़न फंड से कर्इ लोग करोड़ पति
रिलायंस के इस फंड को भी निवेशकों ने काफी पसंद किया है। जिसका सीएजीआर रिटर्न पिछले 20 वर्ष के दौरान 19.92 फीसदी रहा है। इस म्यूचुअल इक्विटी फंड में अगर आप 20 साल पहले 5,000 रुपए प्रतिमाह के हिसाब से निवेश करना शुरू करते, तो इसी महीने की पहली तारीख को आपके खाते में 1.46 करोड़ रुपए हो गए होते।

एचडीएफसी टॉप 200 फंड ने बनाया करोड़पति
देश में रिटर्न के मामले में ये फंड पांचवें नंबर पर है, जिसका सीएजीआर रिटर्न शुरुआत से अब तक 20.88 फीसदी रहा है, और अगर इस फंड में ठीक 20 साल पहले आपने 5,000 रुपए मासिक का निवेश करना शुरू किया होता, तो आज आपका फंड 1.43 करोड़ रुपए का हो गया होता।