
ये है निवेश का खास तरीका, हर माह मिलता रहेगा 80 हजार रुपए
नर्इ दिल्ली। आज के दौर में पर्याप्त पूंजी होने के बाद भी कर्इ वित्तीय गलतियों की वजह से एक उम्र के बाद लोगों को पैसों की किल्लत होती है। एेसे में जरूरी है कि आप मौजूदा समय में अपनी पूंजी को सही तरीके से निवेश करें तो आपका पैसा ही आपके लिए इनकम का सोर्स बन सकता है। यदि आप भी एेसा चाहते हैं तो सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआर्इपी) के तहत निवेश कर सकते हैं। आज हम आपको एसआर्इपी के तहत एक एेसे प्लान के बारे में जानकारी दे रहे जिसमें 15 साल तक लगातार निवेश के बाद बाद आप हर माह 80 हजार रुपए तक की कमार्इ कर सकते है।
कितना करना होगा निवेश
एसआर्इपी के इस प्लान के तहत आपको हर माह 10 हजार रुपए प्रति माह का निवेश करना होगा। साथ ही, इस एसआर्इपी में आपको प्रति वर्ष 2 हजार रुपए का इजाफा करना होगा। यदि आपको इस निवेश पर सालाना 12 फीसदी रिटर्न मिलता है तो 15 साल में आप 95 लाख रुपए के मालिक बन सकते हैं।
एेसे मिलेगा 80 हजार रुपए प्रति माह
यदि आप एक साथ इस रकम को नहीं निकालते आैर इसे सिस्टमैटिक विड्राॅल प्लान (एसडब्ल्यूपी) प्लान में लगा सकते हैं। इस खास प्लान के तहत आपको सालाना 9 फीसदी का रिटर्न मिलेगा। इस प्लान के साथ आपको हर माह एक तय रकम आपके खाते में आती रहेगी। यदि आप एसआर्इपी में निवेश किए हुए कुल 95 लाख की रकम को एसडब्ल्यूपी के तहत निवेश करते हैं तो आप हर माह लगभग 80 हजार रुपए मिलते रहेंगे। आपको एक आैर बात का ध्यान रखना होगा यदि आपको इस स्कीम के तहत 9 के बजाय सालाना 10 या 12 फीसदी का रिटर्न मिलता है तो आप मासिक इनकम बढ़ाने का अनुरोध भी कर सकते हैं।
Published on:
25 Nov 2018 04:03 pm
बड़ी खबरें
View Allम्यूचुअल फंड
कारोबार
ट्रेंडिंग
