4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोजाना सिर्फ 100 रुपए की बचत आपके बच्चे को बना देगी मालामाल,भविष्य होगा सुरक्षित

आज की भागदौड़ वाली जि‍ंदगी में हर शख्स चाहता है कि‍ उसके बच्चे का आने वाला भवि‍ष्‍य पूरी तरीके से सुरक्षि‍त हो।
2 min read
Google source verification
lic

रोजाना सिर्फ 100 रुपए की बचत आपके बच्चे को बना देगी मालामाल,भविष्य होगा सुरक्षित

नई दिल्ली। आज की भागदौड़ वाली जि‍ंदगी में हर शख्स चाहता है कि‍ उसके बच्चे का आने वाला भवि‍ष्‍य पूरी तरीके से सुरक्षि‍त हो। इसी ध्‍यान में रखते हुए वो अपने बच्चों के लिए कई सेविंग्स प्लान लेने के बारे में भी सोचता है।लेकिन समझ नहीं पाते हैं कि कौन-सा प्लान उनके बच्चों का भवि‍ष्‍य पूरी तरीके से सुरक्षि‍त बना सकता है। अगर आपके भी इसी बात को लेकर चिंतित हैं तो एलआईसी आपके लिए एक ऐसा प्लान लेकर आया है जो आपकी सारी चिंताओं को मिटा देगा। आईए जानते हैं एलआईसी के इस प्लान के बारे में-

हर रोज कीजिए सिर्फ 100 रुपए की बचत

यदि आप एक बच्चे के पिता हैं और निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो एलआईसी आपके लिए एक पॉलिसी लेकर आए हैं जिसमें आप मात्र 100 रुपए रोजाना की बचत करके 13 लाख रुपए तक पा सकते हैं। एलआईसी की इस पॉलिसी का नाम 'न्‍यू चि‍ल्‍ड्रन्‍स मनी बैक प्‍लान 832' है। 20 साल की अवधि वाली इस पॉलिसी में आप मनी बैक का विकल्प भी चुन सकते हैं।

एेसे मिलेंगे 13 लाख रुपए

इस पॉलिसी में न्यूनतम बीमा राशि 1 लाख रुपए रखी गई है जबकि अधिकतम की कोई सीमा नहीं है। 0 से 12 वर्ष तक के किसी भी बच्चे के लिए यह पॉलिसी ली जा सकती है। यह पॉलिसी 25 वर्ष में मैच्योर होती है। मान लीजिए आपने अपने पांच साल के बच्चे के लिए 20 साल की अवधि के लिए यह पॉलिसी ली है तो बच्चे के 25 साल पूरा करने पर यह पॉलिसी मैच्योर होगी। अगर आपने सात लाख के सम एश्योर्ड की पॉलिसी ली हो तो मैच्योरिटी पर आपको 13,37,000 रुपए मिलेंगे। सात लाख के सम एश्योर्ड की पॉलिसी के लिए आपको मासिक 3292 रुपए का प्रीमियम देना होगा। यानी आपको रोजाना करीब 105 रुपए की बचत करनी होगी। पहला साल पूरा होने का बाद आपको 3221 रुपए मासिक का प्रीमियम देना होगा।

मनी बैक का भी है विकल्प

यदि आप अपने बच्चे के लिए सात लाख के सम एश्योर्ड वाली पॉलिसी लेते हैं तो मनी बैक को विकल्प चुनते हैं तो आपका 18वें साल से इसका फायदा मिलना शुरू हो जाएगा। जब आपका बच्चा 18वें साल में आएगा तो आपको 1,40,000 रुपए मिलेंगे। इसी तरह से आपको बच्चे के 20वें और 22वें साल में भी आपको इतने ही रुपए मिलेंगे। बच्चे के 25 साल पूरा होने पर पॉलिसी मैच्योर हो जाएगी। तब आपको 5,88,000 रुपए का बोनस, 49,000 रुपए का फाइनल एडि‍शनल बोनस, 40 फीसदी सम एश्योर्ड के रुप में 2,80,000 रुपए मिलेंगे। इस प्रकार पॉलिसी के मैच्योर होने पर आपको कुल 9,17,000 रुपए मिलेंगे। इस प्रकार पॉलिसी के मैच्योर होने तक 20 साल में आपको मनी बैक के रूप में 4,20,000 और 9,17,000 रुपए यानी कुल 13,37,000 रुपए मि‍लेंगे।