
बस यहां जमा करें 100 रुपए, शादी, घर, गाडी, और पेंशन तक की चिंता हो जाएगी दूर, जानिए कैसे
नई दिल्ली। हर कोई अपने बच्चे का भविष्य न केवल शैक्षणिक तौर पर बल्कि वित्तीय तौर पर भी सुरक्षित करना चाहता है। महंगाई की रफ्तार देखकर हर किसी को एक बेहतर लाइफ की चिंता होती है। लेकिन, अगर हम कहें कि केवल 100 रुपए हर रोज खर्च कर आप अपना या अपने बच्चे का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं, तो शायद आपको यकीन नहीं होगा। अमूमन हर रोज आप 100 रुपए किसी ऐसी जगह खर्च देते होंगे जिसका आपको कुछ खास फायदा नहीं होता होगा। आज हम आपको इसी 100 रुपए का इस्तेमाल कुछ इस तरह से करने के लिए कर रहे हैं कि जानकर आप भी हैरान तो होंगे ही, साथ ही एक बड़ी रकम जुटाने में कामयाब हो सकेंगे।
क्या है खास बात
इस स्कीम के बारे में जानने से सबसे पहले आपको कुछ बातें माननी होंगी। मान लीजिए कि आपकी उम्र 30 साल की है और 100 रुपए प्रतिदिन खर्च कर सकते हैं। आप अपने बच्चे का भविष्य वित्तीय तौर पर मजबूत करना चाहते हैं। आप सरकार के पब्लिक प्रोविडेंट फंड ( PPF ) के बारे में तो जानते ही होंगे। इसके अतिरिक्त भी आपको निवेश के लिए इक्विटी और म्यूचुअल फंड जैसी निवेश के तरीके होते हैं, लेकिन पीपीएफ इन सभी में सबसे अधिक सुरक्षित होता है। साथ ही इसमें आपको टैक्स छूट भी मिल सकेगा। पीपीएफ खाता आप अपने नाम पर या अपने बच्चे के नाम पर भी खोल सकते हैं।
ऐसे कर सकते हैं अपने बच्चे का भविष्य सुरक्षित
वर्तमान में, पीपीएफ पर निवेशकों को सालाना 8 फीसदी तक का ब्याज मिल रहा है। ऐसे में यदि आप लगातार 25 सालों तक हर रोज 100 रुपए का निवेश करते हैं तो आपके पास कुल 27 लाख रुपए का मालिक बनने का शानदार मौका है। इसका मतलब है कि यदि जब आपका बच्चा 25 साल का होगा तो उसके लिए पहले से ही आपके पास 27 लाख रुपए होंगे। इस स्कीम की एक और खास बात है कि यदि आप 25 साल बात इस रकम को अपने बच्चे के खाते में जमा कर देते हैं और वो भी 100 रुपए प्रतिदिन का निवेश करते हैं तो उनके पास इन 50 सालों में कुल 2.7 करोड़ रुपए का फायदा होगा। बता दें कि ये 25 या 50 साल आपको लंबा वक्त लग रहा होगा, लेकिन निवेश की सबसे खास बात यही होती है कि आप उस निवेश के लिए आप कितना समय देते हैं। जितना अधिक समय देंगे, आपको उतना ही फायदा होगा।
रिटयारमेंट के लिए भी बेहतर है यह प्लान
आपके पास यह भी विकल्प होगा कि इसका कुछ हिस्सा आप अपने रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर नया घर खरीदने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। अगले 25 साल में आपकी उम्र 55 साल की हो जाएगी। ऐसे में जाहिर है कि आपको अपने रिटायरमेंट की चिंता होगी। 55 साल की उम्र में आप इस रकम को एलआईसी ( LIC ) के जीवन शांति प्लान ( Jeevan Shanti Plan ) में निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में शुरुआती दौर में 27 लाख रुपए का निवेश करने से आपको पहले महीने से ही प्रतिमाह 17 हजार रुपए का पेंशान मिलने लगेगा।
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्ट्री, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट, म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.
Published on:
23 Apr 2019 12:48 pm
