4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस खाते में पैसा जमा करने पर सरकार देती है 25 लाख , ये है तरीका

अगर आप बिना किसी जोखिम के कम समय में लाखों का फंड जमा करना चाहते हैं। तो, आप मोदी सरकार की योजनाओं से जुड़ कर ऐसा कर सकते हैं।
2 min read
Google source verification
money

500 रुपए से शुरू करें पीएम मोदी की ये योजना, मिलेगें 47 लाख रुपए

नई दिल्ली। अगर आप बिना किसी जोखिम के कम समय में लाखों का फंड जमा करना चाहते हैं। तो, आप मोदी सरकार की योजनाओं से जुड़ कर ऐसा कर सकते हैं। पीएम मोदी ने कई ऐसी योजनाओं की शुरूआत की है जिसमें बिना जोखिम आप लाखों का फंड जमा कर सकते हैं। ऐसी ही एक योजना है पीपीएफ। इस योजना के तहत आप कम समय में अच्छा-खासा फंड जमा कर सकते हैं। जो आपके भविष्य को सुरक्षित करने में आपके काम आयेगा।पब्लिक प्रोविडेंट फंड या PPF केंद्र सरकार की ओर से लंबी अवधि को बढ़ावा देने के लिए चलाई गई योजना है।

नहीं देना होगा कोई टैक्स

पीपीएफ अकाउंट आपको 24 लाख रुपए ब्याज की गारंटी देता है। पीपीएफ में प्रत्येक साल 1.5 लाख रुपए इंवेस्ट करके आप टैक्स में भी बचत कर सकते हैं। इस सेविंग स्कीम में इन्वेस्ट करने पर आपको निवेश प्रक्रिया के शुरुआती से अंत तक किसी भी स्तर पर कोई टैक्स नहीं देना होगा इसके अलावा आपका पीपीएफ अकाउंट जब मैच्योर होगा तो आपको उस पैसे पर भी कोई टैक्स नहीं लगेगा।

ऐसे मिलेंगे 47 लाख रुपए

अगर आप पीपीएफ अकाउंट में प्रत्येक वर्ष 1.5 लाख रुपए निवेश करते हैं तो आप 15 साल में कुल 22,50,000 रुपए जमा कर पाएंगे। पीपीएफ पर वर्तमान में 8 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है। इस आधार पर 15 साल में लगभग 25 लाख रुपए ब्याज मिलेगा। 15 साल का समय पूरा होने के बाद जब आपका पीपीएफ अकाउंट मैच्योर होगा तब आपको लगभग 46,75,914 रुपए यानि लगभग 47 लाख रुपए मिलेंगे। आप इस रकम से घर खरीदने, बच्चो की उच्च शिक्षा या अन्य अपनी बड़ी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।

इतने रुपए जमा करना होगा जरूरी

एक व्यक्ति एक ही PPF खाता खोल सकता है हालांकि नाबालिग बच्चे के लिए उसके बिहाफ पर अकाउंट खोला जा सकता है। लेकिन जॉइंट अकाउंट खोलने का प्रावधान नहीं है। इस अकाउंट को चालू रखने के लि‍ए कम से कम 500 रुपए और अधि‍कतम 150000 रुपए सालाना जमा करने होते हैं। अगर नाबालि‍ग का अकाउंट है तो सालाना कम से कम 100 रुपए जमा करना जरूरी है। अगर आपने इस खाते में चालू वित्तीय वर्ष में कोई पैसा जमा नहीं किया तो आपको प्रति वर्ष 50 रुपए फाइन देना होगा। आपको बता दें कि एक व्यक्ति पीपीएफ अकाउंट में सालाना अधिकतम 1.5 लाख रुपए ही निवेश कर सकता है। पीपीएफ अकाउंट में इससे अधिक पैसा निवेश नहीं किया जा सकता है।