5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस दिग्गज को 73 लाख रुपए के निवेश के बदले मिला 1.42 अरब, पूरा मामला जानकर नहीं होगा आपको यकीन

साल 2013 में दुनिया के सबसे अधिक चर्चित टाॅक शो में लाॅन्स आर्मस्ट्राॅन्ग ने इस बात को कबूला था कि उन्होंन टूर डी फ्राॅन्स टाइटल में भाग लेने के लिए चिटींग किया था।
2 min read
Google source verification
Lance Armstrong

इस दिग्गज को 73 लाख रुपए के निवेश के बदले मिला 1.42 अरब, पूरा मामला जानकर नहीं होगा आपको यकीन

नर्इ दिल्ली। आपने कर्इ बार एेसा सुना होगा कि पैसा को काम पर लगाआे, पैसा ही आपके लिए पैसा कमा कर देगा। आमतौर पर इस तरह के बातें म्यूचुअल फंड या सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआर्इपी) को लेकर कहा जाता है। लेकिन अपने दौर में दुनिया के सबसे मशहूर साइकलिस्ट लांस आर्म्सट्राॅन्ग के लिए एेसा होना किसी सपने से कम नहीं है। साल 2013 में दुनिया के सबसे अधिक चर्चित टाॅक शो में लाॅन्स आर्मस्ट्राॅन्ग ने इस बात को कबूला था कि उन्होंन टूर डी फ्राॅन्स टाइटल में भाग लेने के लिए चिटींग किया था। इसपर उठे विवाद के बाद न सिर्फ करियर बर्बाद हुआ बल्कि वित्तीय तौर पर भी वो कंगाल हो गए।


20 मिलियन डाॅलर का मुनाफा

उन्हें कंगाली से बचाने में कुछ साल 2009 में उनकी तरफ से किया गया एक निवेश उनके सबसे काम आया है। 47 वर्षीय इस साइकलिस्ट ने एक वेंचर कैपिटल में निवेश किया था जिसने अपना पैसा बाद में उबर टेक्नोलाॅजी लिमिटेड में लगाया था। उन्होंने कहा कि इस निवेश ने उनकी परिवार को बचा लिया है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक करीब 1 लाख डाॅलर (करीब 73 लाख रुपए) के निवेश ने उन्हें कम से कम 20 मिलियन डाॅलर (करीब 1.42 अरब रुपए) का मुनाफा मिलने वाला है।


300 फीसदी तक होगा मुनाफा

इस रिपोर्ट के मुताबिक इस निवेश से उन्हे 250 से 300 फीसदी अधिक का मुनाफा हुआ है। 300 फीसदी के मुनाफे के हिसाब से देखें तो फिलहाल उनके पास करीब 30 मिलियन डाॅलर है। इसमें फीस काटने के बाद उन्हें कम से कम 20 मिलियन डाॅलर तो मिल ही जाएंगे। इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "मैनें क्रिस साक्का में निवेश किया थ। मुझे पता भी नहीं है कि इस कंपनी ने उबर में निवेश कर रखा है।"

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।