5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां निवेश करने से लोगों के एक लाख बने पांच लाख, आप भी कमा सकते हैं पैसे

कैपिटल मार्केट में एक जगह ऐसी है, जहां महज 10 साल में निवेशकों का पैसा 4 गुना से ज्यादा बढ़ा है और 335 फीसदी रिटर्न मिला है।
less than 1 minute read
Google source verification
earn money

यहां निवेश करने से लोगों के एक लाख बने पांच लाख, आप भी कमा सकते हैं पैसे

नई दिल्ली। किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस की सेविंग्स स्कीम में, या गोल्ड में निवेश करने से आपके पैसे को दोगुना होने में तकरीबन 10 सालों का समय लग जाता है। ये बात जानकर आप सबको हैरानी होगी कि कैपिटल मार्केट में एक जगह ऐसी है, जहां महज 10 साल में निवेशकों का पैसा 4 गुना से ज्यादा बढ़ा है और 335 फीसदी रिटर्न मिला है। जी हां, भारत की सबसे बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी लॉर्सन एंड टूब्रो (L&T) के निवेशकों का पैसा दोगुना नहीं, बल्कि चार गुना से भी ज्यादा हुआ है।


निवेशकों को लाखों का मुनाफा

दिसंबर 2008 में L&T के एक शेयर की कीमत करीब 330 रुपए थी। लेकिन ठीक दस साल बाद यानी 19 दिसंबर 2018 को एक शेयर का भाव निफ्टी पर करीब 1435 रुपए पहुंच गया। बीएसई पर भी शेयर इसी भाव के करीब रहा। इसका मतलब है कि दस साल में L&T के शेयर करीब 335 फीसदी या 4.34 गुना बढ़े हैं। खास बात है कि कंपनी के शेयर में आप अभी भी निवेश कर अच्छा रिटर्न पा सकते हैं।


ब्रोकरेज हाउस जता रहे भरोसा

बता दें L&T भारत की प्रमुख टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन, मैन्युफैक्चरिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी है। ब्रोकरेज की रिपोर्ट के अनुसार शेयर में करंट प्राइस से 20 फीसदी से ज्यादा रिटर्न मिल सकता है। ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस क्रेडिट सूइस का मानना है कि अगले कुछ महीनों में शेयर का भाव 1700 रुपए पहुंच सकता है। कंपनी का बिजनेस न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी है और इसका मार्केट कैप 2.01 लाख करोड़ के करीब है।

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।