5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

10 दिसंबर को एसबीआर्इ का मेगा र्इ-आॅक्शन सेल, बेहद कम कीमतों में खरीदिए काॅमर्शियल व आवासीय प्राॅपर्टीज

एसबीआर्इ का यह सेल 10 दिसंबर होगा जिसमें कर्इ फर्म्स की करीब 1,000 से अधिक प्राॅपर्टी की बोली लगने जा रही है। इसमें आवासीय व काॅमर्शियल, दोनों तरह की प्राॅपर्टीज हैं।
2 min read
Google source verification
SBI

10 दिसंबर को एसबीआर्इ का मेगा र्इ-आॅक्शन सेल, बेहद कम कीमतों में खरीदिए काॅमर्शियल व आवासीय प्राॅपर्टीज

नर्इ दिल्ली। अगर आप बेहद ही कम कीमत में काॅमर्शियल या आवासीय प्राॅपर्टीज खरीदना चाहते हैं आैर वो भी बिना किसी तरह के फ्राॅड के तो आपके पास बेहतरीन मौका है। बहुत जल्द ही भारतीय स्टेट बैंक का मेगा र्इ-आॅक्शन सेल शुरू होने वाला है। एसबीआर्इ का यह सेल 10 दिसंबर होगा जिसमें कर्इ फर्म्स की करीब 1,000 से अधिक प्राॅपर्टी की बोली लगने जा रही है। इसमें आवासीय व काॅमर्शियल, दोनों तरह की प्राॅपर्टीज हैं। यदि आप भी इस बोली में भाग लेना चाहते हैं तो एसबीआर्इ के आॅक्शन साइट पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। बता दें कि इसके लिए नीलाम होने वाले सभी प्राॅपर्टी डिफाॅल्टर्स के हैं जिनसे बैंक को पैसे वसूलने हैं।


बैंक के पास मौजूद है इन प्राॅपर्टीज की सभी जानकारियां

बैंक ने अपने साइट पर जानकारी दी है कि उसने डिफाॅल्टर्स द्वारा गिरवी रखी हुर्इ संपत्तियों (आवासीय व काॅमर्शियल प्राॅपर्टीज) की नीलामी करने जा रही है ताकि वो अपने कर्ज की वसूली कर सके। बैंक ने साथ में यह भी कहा है कि बैंक के पास अचल संपत्ति के रूप में गिरवी रखे हुए इन प्राॅपर्टीज की सभी कागजात उसके पास मौजूद है। आपको इस बात की पूरी जानकारी दी जाएगी की इन प्राॅपर्टीज का साइज क्या है, कितनी पुरानी है, किसके पास मालिकाना हक है, आैर किन्हें किराए या लीज पर दी गर्इ है।


इस नीलामी में भाग लेने के लिए आपको क्या करना होगा

1. इस नीलामी में भाग लेने के लिए आपके पास उस विशेष प्राॅपर्टी को अर्नेस्ट मनी डिपाॅजिट (र्इएमडी) होना चाहिए ताकि आप र्इ-आॅक्शन नोटिस में इसे भर सकें।

2. संबंधित बैंक ब्रांच को जमा करने के लिए आपके पास केवार्इसी जानकारी होनी चाहिए।

3. नीलमीकर्ता आपको डिजिटल हस्ताक्षर की मदद से ही आपके बारे में जरूरी जानकारी प्राप्त करते हैं। एेसे में आपके पास अपना वैध डिजिटल हस्ताक्षर हाेना चाहिए।

4. बैंक ब्रांच में र्इएमडी डिपाॅजिट व केवार्इसी डाॅक्युमेंट्स जमा करने के बाद आपको इसके लिए लाॅगिन आर्इडी व पासवर्ड मिलेगा।

5. उपरोक्त लाॅगिन आर्इडी व पासवर्ड की मदद से अाप लाॅगिन कर सकते हैं जहां आपके पास बोली लगाने का विकल्प होगा। आपको इस बात का भी ध्यान देना होगा कि आपके लिए क्या समय व तारीख निर्धारित किया गया है जिसमें अाप बोली लगा सकते हैं।