5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हर महीने करना चाहते हैं डबल कमाई तो इस स्कीम में लगाए पैसा, ये है पूरा प्रोसेस

पोस्ट ऑफिस आपके लिए एक खास सेविंग स्कीम लेकर आया है।
2 min read
Google source verification

image

Manish Ranjan

Jan 03, 2019

post office

हर महीने करना चाहते हैं डबल कमाई तो इस स्कीम में लगाए पैसा, ये है पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली। साल 2019 में अगर आपने भी पैसा बचाने के बारे में विचार किया है तो आज हम अपको एक नई स्कीम के बारे में बताएंगे। इस स्कीम में पैसा लगाने से अपका काफी फायदा होगा और अपका पैसा भी सुरक्षित रहेगा। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से आपकी हर महीने अच्छी कमाई होगी।


कोई भी खोल सकता है अकाउंट

पोस्ट ऑफिस की यह खास स्कीम उन सभी लोगों के लिए अच्छी है जो अपनी जमा पर ज्यादा इनकम करना चाहते हैं। इस स्पेशल स्कीम में न केवल आपको हर महीने अच्छी इनकम मिलेगी बल्कि आपकी जमा पूंजी भी सेफ रहेगी। अगर किसी के पास नियमित कमाई का कोई साधन नहीं है वह लोग भी इस स्कीम में भाग ले सकते हैं।


अपका पैसा रहेगा सेफ

इस स्पेशल स्कीम का नाम पीओएमआईएस है। इस स्कीम में अगर आप एक बार पैसा लगाते हैं तो यह तय है कि आपको हर महीने पैसा मिलता रहेगा। विशेषज्ञों ने जानकारी देते हुए बताया कि निवेश करने के लिए यह स्कीम काफी अच्छी है। इसको कोई भी बिना किसी झंझट के खोल सकता है। इस स्कीम में बैंक एफडी या डेट इंस्ट्रूमेंट की तुलना में ज्यादा रिर्टन मिलता है।


हर महीने करना होगा इतना निवेश

मंथली इन्वेस्टमेंट स्कीम अकाउंट कोई भी खोल सकता है। अगर आप सिंगल अकाउंट खोलते हैं तो आप इसमें अधिकतम 4.5 लाख रुपए जमा करा सकते हैं और कम से कम आपको 1500 रुपए जमा कराने होते हैं। वहीं अगर आप ज्वॉइंट अकाउंट में इस स्कीम को लेते हैं तो आपको इसकी डबल राशि देनी होती है।


बच्चों का भी खुल सकता है खाता

बच्चे से लेकर बड़े तक कोई भी इस अकाउंट को खोल सकता है। 10 साल से कम उम्र के बच्चे का खाता उनके माता-पिता या लीगल गार्जियन की ओर से खोला जा सकता है। बड़ा होने के बाद बच्चा खुद भी उसकी जिम्मेदारी ले सकता है। अगर आप इस स्कीम में निवेश करते हैं तो आपको 7.3 फीसदी सालाना ब्याज मिलता रहेगा।


5 साल तक कर सकते हैं निवेश

आपको बता दें कि अगर आपने इस स्कीम से हर महीने पैसे नहीं निकाले तो वह रकम आपके पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट में रहेगी और आपका ब्याज भी आपकी जमा राशि में जुड़ जाएगा। इस स्कीम का मेच्योरिटी पीरियड 5 साल है। अगर आप चाहे तो 5 साल बाद फिर से इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। आप अपना खाता पोस्ट ऑफिस में जाकर खुलवा सकते हैं। इसके साथ ही इस खाते को खोलने के लिए आपको आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस में से किसी एक की फोटो कॉपी जमा करनी होगी। इसके अलावा आपको पहचान पत्र और 2 पास्टपोर्ट साइज फोटो की आवश्यक्ता होगी।

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर