5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन अरबपतियों के करा रखा है अपने बॉडी के अलग-अलग हिस्सों का इंश्योरेंस, कीमत जान हैरान रह जाएंगे आप

आजकल के दौर में अपनी सेहत को लेकर हर इंसान फिक्रमंद रहता है। फिर चाहे आम आदमी हो या सेलिब्रिटीज। इसलिए इंश्योरेंस के कारोबार में लगातार तेजी देखी जा रही है।
2 min read
Google source verification
celebs

इन अरबपतियों के करा रखा है अपने बॉडी के अलग-अलग हिस्सों का इंश्योरेंस, कीमत जान हैरान रह जाएंगे आप

नई दिल्ली। आजकल के दौर में अपनी सेहत को लेकर हर इंसान फिक्रमंद रहता है। फिर चाहे आम आदमी हो या सेलिब्रिटीज। इसलिए इंश्योरेंस के कारोबार में लगातार तेजी देखी जा रही है। आजकल हर तरह के इंश्योरेंस बाजार में उपलब्ध हैं। फिर चाहे वो आपके पूरे शरीर का हो या फिर शरीर के किसी खास अंग का। यूं तो आपने हर्ट, लीवर जैसे शरीर के अहम पार्ट के इंश्योरेंस के बारे में सुना होगा। लेकिन भारत समेत दुनिया भर में कई ऐसे अरबपति सेलिब्रिटीज हैं जिन्होंने अपने बॉडी के ऐसे हिस्सों का इंश्योरेंस करा रखा है जिसके बारे में अमूमन लोग सोचते तक नहीं है।

इन्होनें ले रखा है इंश्योरेंस

अगर आप हॉलिवुड की फिल्में देखते हैं या गाने सुनते हैं तो आपने मडोना का नाम जरुर सुना होगा। आपको बता दें कि मडोना के करीब 2 मिलियन डॉलर (13.90 करोड़ रुपए) का अपना ब्रेस्ट इंश्योरेंस करा रखा है। दरअसल हॉलिवुड में अपने शरीर के अलग अलग हिस्सों के इंश्योरेंस कराने का चलन है। इसिलए केवल मडोना ही नहीं बल्कि कई ऐसे सेलिब्रिटीज हैं जिन्होंने करोड़ों का इंश्योरेंस रखा है।

इन्होंने खर्च किए 6.95 करोड़

हॉलीवुड की और चर्चित सेलिब्रिटी है हौली मेडिसन। ये अपने चर्चित टीवी सिरियल, अपने किताब के लिए अक्सर चर्चा में रहती है। इन्होंने भी अपने ब्रेस्ट का इंश्योरेंस ले रखा है, जो 1 मिलियन डॉलर यानि (6.95 करोड़ रुपए) का है। अपने इस अनोखे इंश्योरेंस के बारे में जब हौली से पुछा गया तो उन्होंने बताया कि मुझे अपने शरीर के इस अंग से बहुत प्यार है। बिजनेस इनसाइडर के मुताबिक हौली ने कहा कि मैं अपने इस अंग से बहुत प्यार करती हूं और इसे खोना नहीं चाहती। इसलिए मैने इसका इंश्योरेंस करवाया है।

भारत में भी बढ़ रहा है चलन

विदेशों का यह चलन भारतीय सेलिब्रिटीज पर दिखने लगा है। ब़लीवुड की मशहूर और अरबाज खान की पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा खान ने भी एक इंटरव्यू में बताया कि वो अपने बट का इंश्योरेंस करवाना चाहती हैं। जब Malaika Arora से सवाल पूछा गया कि वे शरीर के किस अंग का इंश्योरेंस कराना पसंद करेंगी? एक्ट्रेस ने सवाल का बेबाकी से जवाब देते हुए कहा मैं अपने बट का इंश्योरेंस कराना चाहूंगी।