5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

1650 रुपए की बचत बना सकती है करोड़पति, ये है स्कीम

तरीका है जिससे केवल 1650 रुपए बचाकर करोड़पति बना जा सकता है। तो आइए जानते हैं इस निवेश के बारे में…
2 min read
Google source verification
money

1650 रुपए की बचत बना सकती है करोड़पति, ये है स्कीम

नई दिल्ली। अगर आप करोड़पति बनना चाहते हैं और आपकी उम्र 25साल की है तो आप करोड़पति बन सकते हैं वो भी केवल 1650 रुपए की बचत से। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कौन सा तरीका है जिससे केवल 1650 रुपए बचाकर करोड़पति बना जा सकता है। तो आइए जानते हैं इस निवेश के बारे में…

महीने के 1650 रुपए बना सकता है करोड़पति

पैसाबाजारडॉटकॉम के अनुसार अगर कोई व्‍यक्ति 25 साल की उम्र में करोड़पति बनने के लिए निवेश शुरू करता है तो उसे सिस्‍टमैटिक इन्‍वेस्‍टमेंट प्‍लान यानी sip में हर माह मात्र 1650 रुपए निवेश करना होगा। अगर इस निवेश पर सालाना 12 फीसदी रिटर्न मिलता है तो 60 साल की उम्र में वह व्‍यक्ति करोड़पति बन जाएगा।

कैसे मिलता है एसआईपी से फायदा

दरअसल एसआईपी एक ऐसा निवेश प्लान है जिसमें नियमित रुप से लान्ग टर्म निवेश से अच्छा रिटर्न मिलता है साथ ही इसमें इक्विटी के मुकाबले जोखिम भी कम होता है। वहीं कम उम्र में निवेश की शुरुआत करने का फायदा ज्यादा मिलता है। अगर कोई इंसान25 साल की उम्र का व्‍यक्ति जब निवेश शुरू करता है तो उसके पास निवेश के लिए अधिक समय होता है। दूसरा फायदा यह होता है कि निवेश जितने ज्‍यादा समय तक बना रहता है कंपाउंडिंग की पावर उतनी ही ज्‍यादा काम करती है। आपके निवेश पर जो सालाना रिटर्न मिलता है, उस रिटर्न को फिर से निवेश किया जाता है,

ऐसे मिलता है कंपाउडिंग का फायदा

35 साल की उम्र के व्‍यक्ति के पास निवेश के लिए सिर्फ 25 साल का समय है जबकि 25 साल की उम्र के व्‍यक्ति के पास निवेश के लिए 35 साल का समय है। सिर्फ 10 साल का अंतर होने पर निवेश की रकम में बड़ा अंतर आ गया है, क्‍योंकि निवेश की अवधि कम होने पर कंपाउंडिंग का फायदा कम मिलता है।