
LIC का नया प्लान
नई दिल्ली। आप अगर अपनी बेटी की शादी के लिए चितिंत है तो अब चिंता की कोई बात नहीं। देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी LIC यानी लाइफ इंश्योरेंस कारपोरेशन ने इसके लिए एक खास स्कीम निकाली है। जिसके तहत आपको बेटी के कन्यादान के लिए 22 लाख रुपए मिलेंगे। आइए जानते हैं इस स्कीम की पूरी डिटेल...
इसलिए खास है ये पॉलिसी
इस पॉलिसी के तहत आपको हर दिन केवल 150 रुपए जमा करने हैं। और जब आप अपनी बेटी की शादी करने वाले होंगे तो आपको पूरे 22 लाख रुपए मिलेंगे। यहीं नहीं अगर पॉलिसी की मियाद पूरी के बीच में अगर पिता की मृत्यु हो जाए तो किश्तें नहीं ली जाएंगी लेकिन फिर भी पॉलिसी चलती रहेगी। पिता की मृत्यु होने पर परिवार को तत्काल 10 लाख रुपए मिल जाएगा। वहीं एक्सीडेंट में पिता की मृत्यु हो जाती है तो यह रकम 20 लाख की होगी।
सबसे महत्वपूर्ण बात
इस पॉलिसी में बिटिया की पढ़ाई और दूसरे खर्चों के लिए भी हर साल विवाह होने तक 1 लाख रुपए की रकम मिलती रहेगी और साथ में पॉलिसी भी चलती रहेगी। इस पॉलिसी की ज्यादा जानकारी के लिए आप एलआईसी की वेबसाइट पर जा सकते हैं या फिर एलआईसी एजेंट को काल कर सकते हैं।
Updated on:
12 Dec 2019 03:00 pm
Published on:
09 Mar 2019 06:33 pm
बड़ी खबरें
View Allम्यूचुअल फंड
कारोबार
ट्रेंडिंग
