अनिल अंबानी समेत इन लोगों ने छोड़ा पद
अनिल अंबानी के अलावा रिलायंस कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर पद से छाया वीरानी, रायना करणी, मंजरी काकर और सुरेश रंगाचर ने भी पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के अनुसार अनिल अंबानी, छाया वीरानी, मंजरी काकर ने 15 नवंबर को अपना इस्तीफा दिया। वहीं रायना करणी 14 नवंबर अपना पद छोड़ा। इन सबके अलावा सुरेश रंगाचर ने 13 नवंबर अपना इस्तीफा दे दिया था। इन इस्तीफों की शुरुआत तो 4 अक्टूबर से शुरू हो गई थी, जब मणिकांतन ने कंपनी के निदेशक और सीएफओ के पद से रिजाइन किया था।