घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमत
सोने का भाव सितंबर के बाद घरेलू सर्राफा बाजार में करीब 1,500 रुपए प्रति 10 ग्राम टूटा है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार, शुक्रवार को 24 कैरट सोने का भाव बिना जीएसटी के 38,093 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरट शुद्धता के सोने का दाम 35,033 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जबकि फाइन सोने का भाव 38,246 रुपए प्रति 10 ग्राम था। सोने पर तीन फीसदी जीएसटी लगता है।