
मेरठ। एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने शुक्रवार तड़के मुज़फ्फरनगर ज़िले के बुढ़ाना में मुठभेड़ के बाद एक लाख रुपये के इनामी डकैत को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में इनामी डकैत के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। एसटीएफ मेरठ के डीएसपी बृजेश सिंह ने बताया कि मुजफ्फरनगर के कोतवाली क्षेत्र में 2017 में बदमाशों ने 20 लाख रुपये की डकैती की वारदात को इनामी डकैत ने अंजाम दिया था। डकैती की इस घटना में मेरठ के सरधना निवासी डकैत आशु उर्फ लंबू उर्फ खालिद पुत्र अब्दुल हक निवासी सरधना,फरार चल रहा था।
डकैती के बाद से मुजफ्फरनगर एसएसपी ने इप पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। उसके बाद से इसको पकड़ने की जिम्मेदारी एसटीएफ मेरठ यूनिट को दे दी गई थी। जिसके बाद से एसटीएफ मेरठ इनामी डकैत लंबू को पकड़ने में लगी हुई थी। गुरुवार शाम को एसटीएफ को मुखबिर से जानकारी मिली कि डकैत आशु उर्फ लंबू बुढाना में किसी वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग बनाने के लिए जाने वाला है।
यह भी पढ़ें: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 22 जिला जज के किए तबादले
जानकारी होने पर एसटीएफ यूनिट ने बुढाना में अपना जाल बिछा दिया। इसके बाद जैसे ही बताई जगह पर लंबू बदमाश पहुंचा एसटीएफ ने उसको घेर लिया। लेकिन वह एसटीएफ के लोगों पर गोलियां चलाने लगा। जिसके बाद एसटीएफ ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाई। जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में लगी और वह घायल हो गया। एसटीएफ ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल बदमाश से एसटीएफ पूछताछ कर रही है।
Published on:
13 Aug 2021 12:08 pm
बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
