12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गन्ने के खेत में इस हाल में मिला तीन दिन से लापता 5 वीं का छात्र, परिवार में मचा कोहराम- देखें वीडियो

- पांचवीं कक्षा में पढ़ता था छात्र संदिग्ध परिस्थिति में हुआ लापता

less than 1 minute read
Google source verification
news

गन्ने के खेत में इस हाल में मिला तीन दिन से लापता पांचवीं का छात्र, परिवार में मचा कोहराम- देखें वीडियो

मुजफ्फरनगर।यूपी के मुजफ्फरनगर में चरथावल थाना क्षेत्र के गांव हकीमपुरा में उस समय कोहराम मच गया।जब पिछले तीन दिन से लापता एक 14 वर्षीय किशोर का शव एक खेत में पड़ा मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान के बाद मृतक के परिजनों को मामले की जानकारी दी है।इसके बाद पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन शुरु कर दी।

तीन दिन से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था छात्र

दरअसल मामला मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल क्षेत्र के गांव हकीमपुरा का है।यहां ताहिर अपने परिवार के साथ रहते हैं।तीन दिन पहले उनका 14 वर्षीय बेटा समीर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया।बेटे का कुछ पता न लगने पर उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस बच्चे का पता लगाने में जुटी थी।इसबीच ही पुलिस को गन्न के खेत में छात्र का शव पड़ा मिला। इसकी जानकारी लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का पता लगाने में जुटी

सीआे धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि बच्चे के लापता होने की जानकारी परिजनों ने दी थी।पुलिस बच्चे का पता लगाने में जुटी थी।इसबीच ही गन्ने के खेत में उसका शव मिला है।बच्चा का शव कब्जे में लेकर आरोपी का पता लगाया जा रहा है।जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।