
पुलिस और कुख्यात भदौड़ा गैंग के बदमाश का हुआ आमना-सामना तो गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा पूरा इलाका
मुजफ्फरनगर। जनपद में थाना बुढाना कोतवाली पुलिस ने गांव बिराल के जंगल में मुठभेड़ के बाद कुख्यात अपराधी योगेश भदौडा गैंग के एक सदस्य सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। वहीं उनका एक साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से 2 तमंचे, कारतूस और फर्जी नंबर प्लेट लगी एक मोटर साइकिल बरामद की है।
पकड़े गए बदमाश शुभम पुत्र सेवाराम पर विभिन्न थानों में 10 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि दूसरे बदमाश कमल पुत्र महिपाल निवासी सबका बागपत पर भी लगभग आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। वहीं इनका तीसरा साथी गौरी निवासी कस्बा टीकरी जनपद बागपत अंधेरे का लाभ उठाकर फरार होने में कामयाब हो गया।
घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में एक कमल कुख्यात योगेश भदौडा गैंग का सदस्य भी रहा है। ये बदमाश बैंक से पैसा निकालकर जाने वाले लोगों से लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। पकड़े गए बदमाश शुभम पुत्र सेवा राम निवासी मोहल्ला बाजार ठीकरी जनपद बागपत के ऊपर विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं में 10 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि दूसरे बदमाश कमल पुत्र महिपाल निवासी सबगा थाना छपरोली जनपद बागपत के खिलाफ भी हत्या के प्रयास और लूट की धाराओं सहित आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस तीसरे अपराधी को भी गिरफ्तार करने में जुट गई है।
Published on:
19 May 2019 01:52 pm
बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
