अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 83 सैम्पल की रिपोर्ट प्राप्त हुईं। जिसमें से 4 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि शेष की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इन 4 मरीजों में से 3 मरीज बुढाना क्षेत्र के हैं, जिसमें 2 सनराइज स्कूल में क्वारन्टीन थे। उनमें से 1 कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जो महाराष्ट से आए हुए थे।