13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुजफ्फरनगर में 80 लोगों ने अपनाया हिन्दू धर्म, बोले- आजम खान के दबाव में बने थे मुस्लिम

12 साल बाद मुजफ्फरनगर में धोबी समाज के दर्जनों परिवारों ने हिंदू धर्म में वापसी की है।

less than 1 minute read
Google source verification
hindu_religion.jpg

मुजफ्फरनगर जिले में 80 लोगों ने इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया है। ये 80 लोग 12 परिवारों के हैं। ये लोग धोबी जाति से आते हैं। इनका दावा है कि ये पहले हिंदू थे। 12 साल पहले ही इन्होंने हिन्दू धर्म छोड़कर इस्लाम अपना लिया था।

हिन्दू धर्म अपनाकर बोले- ये हमारे लिए घर वापसी जैसा

इन परिवारों ने बघरा के योग साधना आश्रम में हिंदू धर्म में वापसी की है। महाराज यशवीर ने इन लोगों को हिन्दू धर्म में दाखिल कराया। उन्होंने सभी को जनेऊ धारण करवाया गया। फिर गायत्री मंत्र उच्चारण के साथ यज्ञ करते हुए हिन्दू बनाया।

यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव: BJP विधायक की कार्यकर्ताओं को धमकी, बगावत की तो घर पर चलेगा बुलडोजर

आजम के दबाव में अपनाया था इस्लाम धर्म

धोबी समाज के इन परिवारो का कहना है कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान मंत्री रहे आजम खान की वजह से वो मुसलमान बन गए थे। इन्होंने कहा कि आजम खान के आदमियों ने हमें धर्म परिवर्तन करने के लिए मजबूर किया था।

इन लोगों ने आगे कहा, “12 साल के बाद हिन्दू धर्म में आना हमारे लिए घर वापसी जैसा है। हमें अच्छा लग रहा है कि हम सब सबसे पुराने धर्म में वापस लौटे। अब हम अपने लोगों में आकर बहुत खुश हैं।”