
मुजफ्फरनगर। जिले में होने वाले छात्र संघ चुनाव के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कमर कस ली है। इसके लिए बुधवार को एक बैंकट हॉल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें डीएवी डिग्री कॉलेज के लिए प्रत्याशियों का पैनल घोषित किया गया। इस बैठक में नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल भी मौजूद रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा डीएवी डिग्री कॉलेज में छात्र संघ चुनाव हेतु अध्यक्ष पद के लिए गौरव कुमार, उपाध्यक्ष पद के लिए गौरी चौहान, महामंत्री पद के लिए शुभम सैनी, संयुक्त सचिव पद के लिए अमन जैन और कोषाध्यक्ष पद के लिए ललित कुमार को प्रत्याशी घोषित किया है।
इस अवसर पर अध्यक्ष पद के लिए घोषित प्रत्याशी गौरव ने कहा कि आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने DAV कॉलेज में मुझे छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी ABVP से बनाया है मैं हमेशा छात्र हितों की लड़ाई लड़ता रहा हूं और आगे भी लड़ता रहूंगा मैं छात्रों से निवेदन करता हूं कि आप सभी एबीवीपी के पैनल को वोट देकर विजयी बनाएं। हम आप सभी के सहयोग में खड़े हैं और खड़े रहेंगे छात्र हितों की लड़ाई लड़ते रहेंगे।
भाजपा युवा मोर्चा पश्चिम क्षेत्र के सह संयोजक व डीएवी डिग्री कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रोहन त्यागी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पिछले 68 वर्षों से छात्र हित के साथ-साथ समाज व देश हित में कार्य करने वाला देश का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। विद्यार्थी परिषद मुजफ्फरनगर के जिला संयोजक राहुल शर्मा ने बताया कि जिससे देश के युवाओं में राष्ट्रभक्ति जागृत होती है सामाजिक संवेदना जागृत होती है, अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने तथा नैतिक मूल्यों के निर्माण की शिक्षा मिलती है उस संगठन का नाम विद्यार्थी परिषद है। इन सिद्धांतों की पूर्ति के लिए विद्यार्थी परिषद सदैव प्रयासरत रहेगा।
Published on:
03 Jan 2018 08:05 pm

बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
