13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के इस जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने बनाई खास रणनीति, होगी कड़ी कार्रवाई

शामली कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को एडीएम केबी सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

2 min read
Google source verification
demo pic

यूपी के इस जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने बनाई खास रणनीति, होगी कड़ी कार्रवाई

शामली: जिले में अवैध रूप से चल रहा है ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए जिला प्रशासन ने रणनीति तैयार की है। उन्होंने जिले के सभी बड़े स्कूल संचालकों के साथ बैठक कर अनुभवी वाहन चालकों को रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा चेतावनी भी दी है कि अगर वाहन चालक की लापरवाही से कोई हादसा होता है तो स्कूल प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने सड़क हादसों के दौरान घायलों की मदद करने वाले नागरिकों को सम्मानित करने की बात भी कही है।

यह भी पढ़ें-इस जिले के स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों से की जा रही अवैध वसूली, महिलाओं ने काटा हंगामा

शामली कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को एडीएम केबी सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सड़कों पर अवैध रूप से चल रहे ओवरलोड वाहनों के खिलाफ रणनीति बनाई गई। बैठक में एडीएम केबी सिंह ने कहा कि जिले में अधिकतर स्कूली वाहन व अन्य वाहन भी निर्धारित गति सीमा से अधिक चलते हैं। जिनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग को संयुक्त रूप से अभियान चलाकर इनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें-सेना का जवान पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड को भेजता था सैन्य इलाके में खडे़ होकर ली गई सेल्फी, गिरफ्तार

साथ ही बिना हैल्मेंट के दुपिया वाहनों व निर्धारित सीमा से अधिक गति से वाहनों चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई को कहा है। उन्होंने कहा कि नशे में वाहन चलाने, वाहनों से पटाखे फोड़ने, ध्वनि प्रदूषण फैलाने, बिना थर्ड पार्टी बीमा के वाहन चलाना, सीट बेल्ट के बिना वाहन चलाने, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल पर बात करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाए। इसमें उनके चालान के साथ-साथ उन्हें जेल भी भेजा जाए। इसके साथ ही कॉमर्शियल उपयोग में चलने वाले ट्रैक्टरों को भी सीज किया जाए। इस दौरान उन्होंने स्कूल संचालकों को स्कूली वाहनों पर अनुभवी चालक रखने, चालक अधिक गति वाहन न चलाए। अगर किसी स्कूली बच्चों के साथ चालक की लापरवाही से घटना होती हैं तो संबंधित स्कूल संचालक पर भी कार्रवाई होगी।

यह भी देखें-आयुष्मान भारत योजना के पात्रों के लिए अच्छी खबर

उन्होंने आरटीओ को व्यापक अभियान चलाकर बसों की जांच करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल की मद्द करने वाले व्यक्तियों को सार्वजनिक रुप से सम्मानित व पुरस्कृत किया जाए। जिससे समाज में अच्छा कार्य करने का प्रोत्साहन मिले। उन्होंने कहा कि गन्ना ढुलाई में प्रयुक्त होने वाले वाहन ट्रक, ट्रैक्टर, ट्राली भैंसा-बुग्गी इत्यादि पर अनिवार्य रूप से परावर्ती लगाएं। उन्होंने कहा कि सड़क के किनारे खड़े व्यवसायिक वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी और 10 हजार रुपए तक का जुर्माना भी किया जाएगा। बैठक में आरटीओ मुन्नीलाल, टीआई भंवर सिंह व स्कूल संचालक मौजूद रहे।