28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीम आर्मी टू के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी

भीम आर्मी टू के गठने के बाद से मिल रही हैं धमकिया-लोकेश कटारिया

less than 1 minute read
Google source verification
Muzaffarnagar

भीम आर्मी टू के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी

मुजफ्फरनगर। भीम आर्मी से अलग हो कर कुछ दिन पहले भीम आर्मी 2 का गठन करने वाले लोकेश कटारिया को जान से मारने की धमकी मिली है। भीम आर्मी टू के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश कटारिया का कहना है कि एक महीने पहले ही उन्होंने इस संगठन का गठन किया था। इस संगठन का गठन करने के बाद से ही उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। हैरानी की बात ये है कि उन्होंने धमकी देने वाले को भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर का रिश्तेदार बताया जा रहा है।

भीम आर्मी टू के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश कटारिया ने बताया कि उत्तराखंड के रुड़की में भीम आर्मी टू का धरना प्रदर्शन होना था और इससे पहले ही किसी ने फोन पर जान से मारने की धमकी दे दी गई। लोकेश कटारिया का यह भी कहना है कि जिस शख्स ने उन्हें फोन कॉल करके धमकी दी है उसका नाम राजू है और यह भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर का रिश्तेदार है। लोकेश कटारिया ने बताया कि उन्हें लगातार भीम आर्मी 2 संगठन को खत्म किए जाने के लिए धमकियां मिल रही है और यह कहा जा रहा है कि अगर उन्होंने इस संगठन को खत्म नहीं किया तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। वहीं अब लोकेश कुमार ने पुलिस अफसरों को भी इस धमकी के बारे में जानकारी देते हुए अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है।