31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बसपा में शामिल हुए भाजपा और सपा के कार्यकर्ता, लगाए गंभीर आरोप

भाजपा और सपा के बहुते से कार्यकर्ता पार्टी छोड़ एक साथ बसपा में शामिल हो गए

less than 1 minute read
Google source verification

image

sandeep tomar

Sep 19, 2016

bjp sp bsp

bjp sp bsp

सहारनपुर। मायावती की रैली के बाद रविवार काे सहारनपुर में करीब दर्जनभर कार्यकर्ताआें ने बसपा का दाम थामा। इन सभी ने पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के नेतृत्व में बसपा ज्वाईन की। दावा किया जा रहा है कि सभी कार्यकर्ता सपा आैर भाजपा काे छाेड़कर बसपा में शामिल हुए हैं।
इस माैके पर हाजी इकबाल व एमएलसी महमूद अली नेे कहा कि 2017 में जिले की सातों विधान सभा सीटों पर बसपा जीतेगी।

बाजोरिया मार्ग स्थित एमएलसी अवास पर आयाेजित कार्यक्रम में जोन काे—आर्डिनेटर नरेश कुमार गाैतम, पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल एवं एमएलसी महमूद अली ने संयुक्त रूप से कहा कि सपा सरकार में लूट, हत्या, बलात्कार, अपहरण की घटनाएं बढी हैं जिससे उद्यमियों एवं व्यापारियों के साथ-साथ आमजन में भी दहशत में है।

प्रदेश में पुलिस लगभग सभी बड़ी वारदाताें काे खोलने में विफल रही है इससे हालात यह बन गए हैं कि आम जन का भराेसा इस सरकार से उठता जा रहा है। उन्होंने कहा कि बसपा जनपद की सातों विधान सभा सीट पर जीत दर्ज करेगी आैर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। इस दौरान हाजी इकबाल ने बेहट विधान सभा क्षेत्र से सपा व भाजपा छोड़कर आए राम किशन चौधरी, सतीश राणा, प्रदीप चौधरी, मामचन्द, निकम शर्मा, राजपाल चौधरी, शुभम चौधरी, रामकुमार शर्मा, आज़ाद चौधरी, विशाल चौधरी, रूपम चौधरी, सुरेन्द्र कुमार, हर्ष चौधरी, दीपक राणा, विशाल राणा, सचिन राणा, राममुकुट सिंह, विजय राणा, विक्की राणा, रूप सिंह, अर्जन राणा, संदिप राणा, रणवीर सिंह, वासू राणा, रोहित राणा, मोहित राणा, नितिस राणा अदि सहित दर्जनों लोगों को बसपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस माैके पर बसपा जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद, जोन कोर्डिनेटर कुलदीप बालियान, लौदी कुमार, बबलू कुमार, मास्टर हसंराज गौतम, राव लईक अहमद चाैधरी, दिलशाद पोसवाल, मास्टर पवन राणा, चाैधरी शमशाद प्रधान, चाैधरी नरायण, नदीम अख्तर, आदि मौजूद रहे।