25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मामा के घर से जाते हुए युवक की मौत, 25 नवंबर को होनी थी शादी

Highlights: -मामला बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र का है -स्कूल वैन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी -पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 19 Nov 2020, 3:14 PM IST

accident.jpg

accident

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मुजफ्फरनगर। जनपद में थाना बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के मेरठ करनाल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को लगी तो परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि युवक की 25 नवंबर को शादी होनी थी और अपने परिजनों के साथ भात की रस्म करने के लिए अपने मामा के घर से वापस अपने गांव जा रहा था।

यह भी पढ़ें: गैंगस्टरों की कमर तोड़ने को अभियान जारी, इस जिले में बदमाशों की अब तक 44 करोड़ की संपत्ति कुर्क

दरअसल, मामला बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र का है। जहां बुधवार को मेरठ करनाल हाईवे पर गांव इटावा के निकट स्कूल के अध्यापकों को लेकर जा रही स्कूल वैन ने बाइक सवार प्रदीप रोहिल्ला पुत्र राजेंद्र रोहिल्ला को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मामले की जानकारी परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें: बिजली चोरी करने वाले हो जाएं सावधान, आंख खुलने से पहले आपके घर पहुंच जाएगी टीम

जानकारी के अनुसार प्रदीप पुत्र राजेंद्र निवासी गांव बिटावदा पिछले काफी वर्षों से दिल्ली में रह रहा था। जिसमें प्रदीप की 25 नवंबर को शादी होनी थी। प्रदीप अपने परिजनों के साथ बुलढाणा में अपने मामा के यहां गया हुआ था और बुधवार को वहीं से अपने गांव बिटावदा में देवताओं की पूजा करने के लिए जा रहा था। जैसे ही प्रदीप मेरठ करनाल हाईवे पर अपने गांव के निकट पहुंचा तो मेरठ की ओर से आ रही एक वैन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग