4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के बाद हो गया गैर मर्द से प्यार, एक दिन प्रेमी ने घुमने के लिए बुलाया, फिर जो हुआ…

शादीशुदा एक महिला को किसी और से हो गया प्यार, फिर जो अंजाम हुआ जानकर कांप जाएगी रूह

3 min read
Google source verification
boyfriend murder Married girlfriend

मुजफ्फरनगर। बहुत पुरानी कहावत है कब, कहां और किससे प्यार हो जाए यह कोई नहीं जानता। कुछ ऐसा ही हुआ यूपी के मुजफ्फरनगर में रहनेवाली एक महिला के साथ, जिसे शादी के बाद किसी और से प्यार हो गया। लेकिन, उस प्यार का इतना भयानक अंत होगा इसका अंदाजा किसी को नहीं होगा। जी हां, महिला के प्रेमी ने प्यार का ऐसा सिला दिया कि वो हमेशा के लिए इस दुनिया को छोड़ गई।

ऐसे हुआ प्यार

मामला मुजफ्फरनगर के तितावी थानाक्षेत्र के जसोई गांव का है। जहां 32 वर्षीय शबनम अपने पति और 5 साल की बच्ची के साथ रहती थी। शबनम का पति मजूदरी करता था, इसलिए वो अक्सर बाहर ही रहा करता था। इसी बीच शबनम को अपने पड़ोस में रहनेवाले हरिराज से प्यार हो गया। प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि शबनम अपने वैवाहिक रिश्ते तक को भूल गई। जानकारी के मुताबिक, धीरे-धीरे यह मोहब्बत सौदेबाजी में तब्दील हो गई। शबनम हरिराज को पैसों के लिए ब्लैकमेल करनी शुरू कर दी। हालांकि, इसके बावजूद दोनों के बीच रिश्ता कायम रहा। लेकिन, हाल ही में शबनम को जानकारी मिली कि हरिराज की शादी तय हो गई है। यह बात शबनम को नागवार गुजरी और उसने हरिराज को शादी नहीं करने की सलाह दी। लेकिन, हरिराज ने शबनम की बात नहीं मानी, जिसके कारण दोनों के बीच काफी कहासुनी हुई। माहौल खराब होता देख हरिराज ने शबनम को भरोसा दिया कि वो शादी नहीं करेगा। फिर कुछ दिन तक दोनों राजखुशी साथ रहने लगे।

हरिराज ने रची खौफनाक साजिश

माहौल शांत करने के लिए हरिराज ने शबनम को समझा तो लिया। लेकिन, उसने ऐसी खौफनाक साजिश रची कि सुनकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। कुछ दिन गुजर जाने के बाद हरिराज ने शबनम को अपने रास्ते से हटाने की एक योजना तय कर ली। उसी के तहत हरिराज शबनम को बाहर घुमाने के नाम पर मुजफ्फरनगर शहर ले आया। यहां पर पहले से ही उसने अपने एक दोस्त शैंकी को तय की हुई जगह पर खड़ा कर रखा था। हरिराज और शबनम सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मेरठ रोड पर खाली पड़े जंगल में पहुंचे, जहां पर शैंकी शबनम की 5 साल की मासूम बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने बाहर ले गया। हरिराज ने शबनम के मुंह पर टेप चिपका कर उसका गला घोट कर उसकी हत्या कर दी और उसकी पहचान मिटाने के लिए उसका चेहरा भी बुरी तरह से बिगाड़ दिया। इसके बाद शैंकी 5 वर्षीय शबनम की बेटी को लेकर पहुंचा तो हरिराज और शैंकी ने मासूम बच्ची के मुंह पर भी टेप चिपका दिया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसके चेहरे को भी क्षत-विक्षत कर दिया।

12 दिन बाद हुआ मामले का खुलासा

घटना के लगभग 12 दिन बाद पुलिस को मां-बेटी के शव बरामद हुए। दोनों के शव की हालत उस समय पूरी तरह से बिगड़ चुकी थी। पुलिस ने शव बरामद होने के साथ ही शवों की शिनाख्त की। शिनाख्त होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी, तो हरिराज का गुनाह पुलिस से ज्यादा देर तक बच न सका और पूरी कहानी सामने आ गई। फिलहाल, पुलिस ने हरिराज को कस्टडी में ले लिया और उससे पूछताछ कर रही है।