
मुजफ्फरनगर। कद्दावर नेता और बसपा से दो बार विधायक रहे अनिल कुमार अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी में शामिल हो गए हैं। बसपा छोड़कर सपा में शामिल होने पर पहली बार पूर्व विधायक मुजफ्फरनगर पहुंचे। यहां समाजवादी पार्टी के दफ्तर पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
पूर्व विधायक अनिल कुमार ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुझे सपा को मजबूत करने का मौका दिया है। जिम्मेदारी को अच्छे तरीके से निभाऊंगा। उन्होंने कहा कि देश के हालात बहुत खराब है। देश में चारों तरफ सीएए को लेकर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। लेकिन सरकार कोई हल नहीं निकाल रही है। केंद्र सरकार चुप्पी साधे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि छोटा कार्यकर्ता बनकर ही समाजवादी पार्टी की तरफ से मिले दायित्व को पूरा किया जाएगा। वहीं, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने बताया बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुए पूर्व विधायक अनिल कुमार से पार्टी को मजबूती मिली है। अनिल कुमार के आने से मुजफ्फरनगर में समाजवादी पार्टी को मजबूती मिल गई।
Updated on:
03 Feb 2020 10:46 am
Published on:
03 Feb 2020 10:43 am
बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
