30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ड्राइविंग करते समय फोन पर बात करने का यह मिला परिणाम

गाड़ी चलाते समय फोन पर बात करना पड़ा चालक के जीवन पर भारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Sahu

•

Updated: 11 May 2016, 11:49 AM IST

accident

accident

मुजफ्फरनगर
। जनपद मुजफ्फरनगर में चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर तेज गति से एक कार चालक सहित गंग नहर में समां गई। जिसमें चालक की पानी में डूबने के कारण मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। जंहा कई घंटो के रेस्क्यू के बाद पानी में गिरी कार को बाहर निकाला गया। कार में मृतक की पहचान थाना भोपा क्षेत्र के गांव छछरौली निवासी संदीप राठी के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



कार

चालक कर रहा था फोन पर बात


यह मामला मुजफ्फरनगर के थाना खतौली कोतवाली क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह कांवड़ नहर पटरी मार्ग का है। जहां संदीप राठी नाम का एक व्यक्ति अपनी आई 20 कार से मेरठ जा रहा था। लेकिन जैसे ही कार खतौली गंग नहर पर गांव बुआडा के निकट आई तो अनियंत्रित होकर कार सीधी नहर में जा गिरी। रास्ते पर चल रहे प्रत्यक्षदर्शी ने बताया की कार चलने वाला व्यक्ति संदीप फोन पर बात कर रहा था। और कार भी स्पीड पर थी जिस कारण अचानक अनियंत्रित होकर कार नहर में जा गिरी।


बात करते हुए अनियंत्रित हुई कार


घटना की सूचना मिलने पर सीओ खतोली शिवराज सिंह और पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। जंहा फायर कर्मियों को बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। घंटो की मशक्कत के बाद कार को जब तक नहर से निकला गया। तब तक कार सवार संदीप की मौत हो चुकी थी।


खतौली सीओ शिवराज सिंह ने बताया की एक गाड़ी बुधवार की सुबह गंग नहर में स्लिप होकर गिरी है। ये आई 20 कार है। जिसको संदीप राठी भोपा थाना क्षेत्र के गांव छछरौली चला रहे थे। जो गंग नहर की पटरी होते हुए मेरठ जा रहे थे।


ड्राइवर ने की पुष्टि


प्रत्यक्षदर्शी राहुल पैदल पीछे से आ रहा था। उसका कहना है कि ये कार चलाते हुए कार चालक मोबाईल पर बात करते हुए जा रहा थे कि अचानक गाड़ी डिसबैलेंस होकर नहर में जा गिरी। इस बात की पुष्टि गाड़ी के ड्राइवर से हुई जिससे कार चालक घटना से पहले कार चलाते समय बात कर रहा था।