
दिवाली के अगले ही दिन कपड़ा फैक्ट्री में अचानक लगी आग, 30 लाख का सामान जलकर हुआ स्वाह
शामली।जनपद के कैराना कस्बे में शार्ट सर्किट के कारण पावरलूम फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है।आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी फैक्ट्री को अपने आगोश में ले लिया।आग लगने के कारण फैक्ट्री में रखा लाखों रुपए की कीमत का माल जलकर स्वाह हो गया।इसके अलावा फैक्ट्री में पावरलूम की आठ मशीनें भी जलकर खाक हो गई। जब फैक्ट्री मालिक को इस बात का पता लगा। तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।जिसके बाद इस पूरे मामले की सूचना फायर ब्रिगेड आैर पुलिस को दी गर्इ।फायर ब्रिगेड टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।फैक्ट्री में हुए नुकसान से व्यापारी का परिवार सदमे में है।
मालिक के साथ ही कर्मचारी नहीं थे फैक्ट्री के अंदर
दरअसल पावरलूम की यह फैक्ट्री कैराना कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला खेलकला में स्थित है। जिसका संचालन कैराना निवासी सलीम अहमद पिछले काफी समय से करता आ रहा है। फैक्ट्री में बेडसीट , चादरें बनाने का काम किया जाता था। बताया जा रहा है घटना के समय पूरा परिवार बाहर गया हुआ था और फैक्ट्री में काम करने वाले कारीगर भी छुट्टी पर थे। उसी दौरान फैक्ट्री में अचानक आग लग गर्इ। इससे फैक्ट्री में मौजूद 8 मशीनें व लाखों रुपए की कीमत की चादरें जलकर राख हो गयी है।फैक्ट्री से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फैक्ट्री संचालक को दी।जिसके बाद सलीम ने इस पूरे मामले की सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दी।
शाॅर्ट सर्किट से लगी बंद फैक्ट्री में आग
आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक फैक्ट्री में मौजूद सभी सामान जलकर राख हो चुका था। फैक्ट्री में नष्ट हुए सामान की कीमत करीब 30 लाख रुपए मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और पीड़ित को हर सम्भव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।
Updated on:
09 Nov 2018 02:18 pm
Published on:
09 Nov 2018 02:14 pm
