31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking: हिंसा में मारे गए युवक नूरा के परिजनों से मिलने मुजफ्फरनगर पहुंचीं प्रियंका गांधी, मौलाना असद रजा से भी मिलीं

Highlights Meerut में हुई हिंसा में हुई थी युवक की मौत Priyanka Gandhi Vadra के साथ मौजूद रहे Imran Masood हफ्ते भर पहले Jayant Chaudhary भी पहुंचे थे

less than 1 minute read
Google source verification
vlcsnap-2020-01-04-10h58m54s415.png

मुजफ्फरनगर। 20 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में कई जगह हिंसक प्रदर्शन हुए थे। मेरठ (Meerut) में हुई हिंसा में 5 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें मुजफ्फरनगर (Muaffarnagar) के युवक की भी मौत हो गई थी। शनिवार को सुबह कांग्रेस महासचिव हिंसा में कामरे गए युवक नूरा और हिंसा प्रभावित मौला असद रजा से मिलने उनके घर पहुंचीं।

यह भी पढ़ें:संबित पात्रा के ट्वीट पर माविया अली का पलटवार बाेले मुस्लिम लीग के मित्र हैं संबित, देखें वीडियो

मेरठ में हुई हिंसा में खालापार निवासी नूर मोहम्‍मद उर्फ नूरा की मौत हो गई थी। इसको लेकर राजनीति भी गरम हो गई थी। करीब हफ्ते भर पहले राष्‍ट्रीय लोक दल (Rashtriya Lok Dal) के उपाध्‍यक्ष जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) पुलिस को चकमा देकर नूर के घर पहुंचे थे। उन्‍होंने अन्‍य हिंसा प्रभावितों से भी मुलाकात की थी। अब शनिवार (Saturday) को सुबह करीब साढ़े 10 बजे कांग्रेस म‍हासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) नूर के परिजनों से मिलने के लिए मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) पुहंच गई हैं। उनके साथ में कांग्रेस नेता इमरान मसूद और पंकज मलिक भी मौजूद रहे। प्रियंका गांधी ने यहां पर सादात हॉस्‍टल के संचालक मौलाना असद रजा से भी मलाकात की। पुलिस पर मौलाना असद रजा और मदरसे के बच्‍चों को पीटने का आरोप है।