
प्रतीकात्मक फोटो
ये मामला मुजफ्फरनगर की कोतवाली जानसठ क्षेत्र के एक गांव का है। यहां एक बच्चे की मां के गांव के ही एक युवक के साथ संबंध थे। पति ने दोनों को एक साथ पकड़ लिया। इसके बाद यह मामला खुला तो पति ने महिला को तलाक दे दिया। ग्रामीणों ने इस महिला को प्रेमी के साथ ही भेज दिया। दोनों कथित प्रेमी-प्रेमिका गांव छोड़कर जानसठ रहने के लिए आ गए थे। अब यह मामला निपट गया था लेकिन अब इस पूरे प्रकरण में एक नया मोड़ आ गया।
अब प्रेमी ने भी इस महिला को अपने घर से निकाल दिया है। बताया जाता है कि पहले पति ने अब महिला को पुलिस थाने तक छोड़ दिया। इसके बाद से महिला पुलिस के चक्कर काट रही है। अब पीड़िता ने वापस गांव जाने की तैयारी भी की है लेकिन अब गांव वालों ने साफ कह दिया है कि महिला को गांव में नहीं घुसने देंगे। मामला पुलिस थाने पहुंचने के बाद अब प्रेमी महिला को अपन साथ ले गया है।
Published on:
28 Nov 2023 09:14 pm
बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
