27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसान ने पहले बेटियों को मारा फिर पत्नी पर तान दिया तमंचा, जानिए क्यों

जब डीएम और एसएसपी किसान के घर पहुंचे तो नजारा देखकर सन्न रह गए
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

sandeep tomar

•

Updated: 7 Jan 2017, 7:23 PM IST

farmer killed daughters and wife before committing

farmer killed daughters and wife before committing suicide

मेरठ। जनपद मुजफ्फरनगर में आर्थिक तंगी के चलते एक किसान ने पूरे परिवार के साथ आत्मदाह कर लिया। पहले किसान ने अपनी पत्नी और दो बेटियों को तमंचे से गोली मारी उसके बाद खुद को गोली मार ली। किसान और बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायल पत्नी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मौके पर पहुंचे एसएसपी ने मामले की छानबीन की और बताया कि किसान पर चार लाख रुपए का कर्ज था जिसको लेकर वह परेशान था।

बच गया बेटा

दरअसल मामला थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव मथेड़ी का है। यहां एक किसान जयवीर (40 ) ने दोपहर के वक्त घर का दरवाजा बंद किया। उसने पहले अपनी बेटी श्वेता चौधरी (15) व प्रियांशी उर्फ़ पम्मी (13) को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद जयवीर ने पत्नी मीनू (38) को भी गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गनीमत रही कि उसका 10 वर्षीय बेटा कृष्णा बाहर खेल रहा था जिससे उसकी जान बच गयी। गन शॉट की आवाज पर मृतक के पड़ोसियों ने उनके घर में झांक कर देखा तो होश उड़ गए।

मौके पर पहुंचे डीएम और एसएसपी

घटना की जानकारी 100 नंबर पर दी गई। थाना रतनपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और सारा वाक्या अधिकारियों को बताया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह व एसएसपी बबलू कुमार भी मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद एसएसपी ने बताया कि मृतक जयवीर अपने 7 भाइयो में सबसे छोटा था। उसने खतौली के सिंडिकेट बैंक से 3 लाख और साधन सहकारी समिति नावला से 1 लाख का लोन ले रखा था। लोन न चुका पाने के कारण आए दिन घर में झगड़ा भी रहता था।