
Muslim boy raped and force for conversion : नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म..अब धर्म परिवर्तन का दबाव
मुजफ्फरनगर में एक बार फिर इमराना कांड दोहराया गया है। पति की गैरमौजूदगी में ससुर ने ही कथित रूप से अपनी बहू के साथ संबंध बना लिए। इतना ही नहीं आरोपों के अनुसार जब पीड़िता ने अपने पति को सारी बातें बताई तो पति ने भी महिला से किनारा कर लिया। साफ कह दिया कि अब वो उसे अपने घर में नहीं रख सकता। पति ने कह दिया कि अब तुम मेरी पत्नी नहीं रही, अब तुम मेरे पिता की पत्नी बन गई हो। यानी दूसरे शब्दों में कहा जाए तो इस कथित कांड के बाद पति ने अपनी पत्नी को मां मान लिया है।
पीड़िता रह रही पिता के घर
इस घटना के बाद पति ने महिला को अपने साथ रखने से इंकार कर दिया है। एक तरह से पति ने पत्नी को अपने अब्बू की पत्नी मान लिया है। पीड़िता सात माह की गर्भवती है जिसने पुलिस से गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि वो अब मायके यानी अपने पिता के घर रह रही है। इस घटना के बाद वह किस तरह से ससुराल में रुके उसे ये भी समझ नहीं आ रहा है।
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
ये मामला मुजफ्फरनगर के कस्बा मीरापुर क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाप-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी रविंद्र यादव ने बताया कि जांच की जा रही है। आरोपों के आधार पर महिला के बयान न्यायालय में कराए गए हैं। उधर इस मामले में आरोपी ससुर का कहना है कि सभी आरोप निराधार हैं। महिला उन पर इस तरह के आरोप लगाकर मोटी रकम हड़पना चाहती है।
सुर्खियों में है मामला
सच्चाई क्या है इसका पता तो जांच के उपरात ही चलेगा लेकिन फिलहाल यह मामला सुर्खियों में है। पीड़िता का साफ कहना है कि उसके साथ अन्याय हुआ है। आपको बता दें कि ऐसा ही एक मामला मुजफ्फरनगर में चरथावल में सामने आया था। यहां भी एक महिला के साथ ऐसा ही हुआ था। महिला ने ससुर पर रेप का आरोप लगाया था। इसके बाद पंचायत ने फरमान सुनाया था कि महिला अब अपने पति के साथ अपने बेटे की तरह व्यवहार करे।
Published on:
15 Sept 2023 09:00 am
बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
