18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के मुजफ्फरनगर में नाबालिग से गैंगरेप ! वीडियाे क्लिप बनाने का भी आराेप

मुजफ्फरनगर में घर में घुसकर नाबालिग के साथ रेप करने और वीडियाे क्लिप बनाने की घटना सामने आई है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुजफ्फरनगर। थाना बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। आराेपाें के अऩुसार पीड़िता की वीडियो क्लिप भी बनाई गई और क्लिप काे वायरल करने की धमकी देकर उसका बार-बार शारीरिक शाेषण किया गया।

यह भी पढ़ें: इटावा में मुंबई से लौटे प्रवासी ने रोजगार न मिलने पर नीम के पेड़ से फांसी लगाकर जान दी

crime against women का यह मामला थाना बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव कुरथल का है। यहां एक महिला ने बुढ़ाना कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। पीड़िता की मां के अऩुसार घटना 11 जून की है। वह खेत में चारा लेने गई हुई थी। इस दाैड़ान महिला की 12 वर्षीय नाबालिक बेटी घर पर अकेली थी। आराेप हैं कि गांव के ही एक व्यक्ति के रिश्तेदार जो कि थाना शाहपुर क्षेत्र के गांव गोयला का रहने वाला है अपने एक साथी के साथ जबरन उसके घर में घुस आया।

यह भी पढ़ें: मास्क का सही से करें इस्तेमाल, लापरवाही पड़ेगी जान पर भारी

थाना शाहपुर क्षेत्र के गांव गोयला निवासी आरोपी युवक ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ रेप किया और क्लिप बना ली। आराेप है कि क्लिप काे वायरल करने की धमकी देकर बार-बार शारीरिक शाेषण कर रहे थे। पुलिस ने अब मामला दर्ज कर लिया है।