
मुजफ्फरनगर का रहने वाले सौरभ चौहान सरकारी नौकरी करता है। वह लेखपाल है। उसे दहेज में 11 लाख रुपए और गहने मिले थे। दहेज में मिली रकम और गहनों को लेने से मना कर दिया। शगुन के तौर पर उसने केवल 1 रुपए लेकर शादी की।
सेना से रिटायर्ड हैं दुल्हन के पिता
सौरभ की शादी जिले के ही लखन गांव की प्रिंसी से हुई है। प्रिंसी के पिता सुनील सेना से रिटायर हैं। रिटायर होने के बाद अब वह बैंक में काम करते हैं।
बीते शुक्रवार 2 दिसंबर को ही सौरभ और प्रिंसी की शादी हई। स्थानीय नागरिक अमरपाल के मुताबिक, “बेटी की शादी के लिए सुनील ने भारी दहेज जोड़ रखा था। हालांकि दूल्हे ने लेने से मना कर दिया। उसके इस फैसले की हर कोई तारीफ कर रह है।”
“दूल्हे ने मिसाल पेश की”
किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने बताया, “दूल्हे के कदम को लंबे समय तक मिसाल के तौर पर देखा जाएगा। हर परिवार को ऐसा करना चाहिए। इससे फिजूलखर्ची पर भी रोक लगेगी।”
Published on:
04 Dec 2022 05:43 pm
बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
