10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO : बैल को जंगल में ले जाकर पहले पैर और फिर काटी गर्दन, सूचना मिलते ही हिंदू संगठन ने…

-सेना से सेवानिवृत्त किसान कृष्ण कुमार के घेर से रात में बैल को चोरी कर जंगलों में ले जाकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी -घटना में आरोपियों पर कार्रवाई ना होने से नाराज ही हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने नई मंडी कोतवाली का घेराव किया

less than 1 minute read
Google source verification
hindu sangathan

VIDEO : बैल को जंगल में ले जाकर पहले पैर और फिर काटी गर्दन, सूचना मिलते ही हिंदू संगठन ने...

मुजफ्फरनगर। जनपद निर्मम तरीके से बैल की हत्या करने के मामले में हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगा नई मंडी कोतवाली का घेराव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें : सिगरेट लेने के बहाने बदमाशों ने पशु व्यापारी काे मारी थी गाेली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दरअसल, मामला जनपद मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली के गांव मेघा खेड़ी का है। जहां दो दिन पहले असामाजिक तत्वों द्वारा गांव निवासी सेना से सेवानिवृत्त किसान कृष्ण कुमार के घेर से रात में बैल को चोरी कर जंगलों में ले जाकर निर्मम तरीके से उसकी हत्या कर दी थी। पीड़ित कृष्ण कुमार हिंदू संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता भी हैं। घटना में आरोपियों पर कार्रवाई ना होने से नाराज ही हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने नई मंडी कोतवाली का घेराव किया।

यह भी पढ़ें : सहकारी समिति में नियुक्ति पत्र लेकर पहुंचा युवक तो हुआ चौंकाने वाला खुलासा, अब काट रहा चक्कर

जिसमें हिंदू परिषद के विभाग मंत्री भूपेंदर ने बताया कि मेघा खेड़ी में हमारे कार्यकर्ता कृष्ण कुमार जो आरपीएफ से रिटायरमेंट हैं। उनके एक बैल को कुछ लोगों ने एक किलोमीटर की दूरी पर जंगल मे ले जाकर बुरी तरीके से उसके पैर और गर्दन काटकर उसकी खाल उतार ली। फिर उस बैल के शव को जंगल में छोड़कर फरार हो गए। हमने इसी को लेकर नई मंडी कोतवाली का घेराव किया है। अगर मामले में कार्रवाई कर जल्द आरोपियों को नहीं पकड़ा गया तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे।