छत गिरने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग घरों से बाहर निकले और मलबे में दबे परिवार के सभी लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक नजमा और उसके बेटे मुरसलीन की मौत हो चुकी थी। जबकि एक अन्य पुत्र समीर को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह व एसपी दिनेश कुमार पुलिसफोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिजनों से जानकारी की। इस दौरान उन्होंने मृतकों को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।आपको बता दें कि बारिश के कारण रोज कहीं न कहीं बिल्डिंग गिरने के हादसे लगातार हो रहे हैं। इससे पहले ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी गांव और गाजियाबाद के डासना इलाके में कई मंजिला इमारत गिरने से दर्जन भर लोगों की मौत हो गई।